27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला विश्व कप: क्या शर्मिन और शोर्ना के अर्धशतकों से बांग्लादेश जीत पाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला विश्व कप: क्या शर्मिन और शोर्ना के अर्धशतकों से बांग्लादेश जीत पाएगा?

सारांश

महिला विश्व कप 2025 में बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को 233 रन का टारगेट दिया। शर्मिन और शोर्ना ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूती प्रदान की। जानिए इस मैच की खास बातें और बांग्लादेश की संभावनाएं।

मुख्य बातें

महिला विश्व कप 2025 में बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका को 233 रन का टारगेट दिया।
शर्मिन अख्तर और शोर्ना अख्तर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
बांग्लादेश की कोशिश है कि वे इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में सुधार करें।

विशाखापत्तनम, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश ने महिला विश्व कप 2025 के 14वें मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 233 रन का टारगेट दिया है। इस टीम के लिए शर्मिन अख्तर और शोर्ना अख्तर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक शानदार शुरुआत प्रदान की।

रुब्या हैदर ने फरगाना हक के साथ पहले विकेट के लिए 16.1 ओवरों में 53 रन की साझेदारी की। रुब्या ने 52 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाए, जबकि फरगाना ने 76 गेंदों में 30 रन बनाए।

टीम ने 73 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। यहां से कप्तान निगार सुल्तान ने शर्मिन अख्तर के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़ते हुए टीम को संकट से बाहर निकाल दिया।

निगार ने 42 गेंदों में 32 रन की पारी खेली और 5 चौके लगाये, जबकि शर्मिन ने 77 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। शोर्ना अख्तर 35 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं।

विपक्षी टीम की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 2 विकेट प्राप्त किए, जबकि नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायोन ने 1-1 विकेट निकाले।

साउथ अफ्रीका 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। इस टीम को पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ क्रमशः 6 विकेट और 3 विकेट से जीत हासिल की।

दूसरी ओर, बांग्लादेश 3 में से 2 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। इस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच 7 विकेट से जीता था, लेकिन इंग्लैंड के हाथों चार विकेट से हार गई। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा मैच 100 रन से गंवा दिया।

बांग्लादेश की कोशिश होगी कि इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में स्थिति सुधार सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की मेहनत और संघर्ष को समझना चाहिए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी क्षमताओं को साबित किया है। साउथ अफ्रीका को हराने का मौका उनकी मेहनत और टीम भावना पर निर्भर करता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला विश्व कप 2025 में कौन सी टीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया?
इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन साउथ अफ्रीका ने पिछले कुछ मैचों में बेहतर खेल दिखाया है।
शर्मिन अख्तर का योगदान क्या था?
शर्मिन अख्तर ने 77 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले