28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या साउथ अफ्रीकी टीम ने महिला विश्व कप में जीत के साथ नया इतिहास बनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या साउथ अफ्रीकी टीम ने महिला विश्व कप में जीत के साथ नया इतिहास बनाया?

सारांश

महिला विश्व कप 2025 में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 3 विकेट की जीत दर्ज की है। यह जीत न केवल उनके लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित करती है। जानिए इस ऐतिहासिक मैच के बारे में।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से विजय प्राप्त की।
252 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया।
महिला वनडे क्रिकेट में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
भारत के खिलाफ लगातार तीसरी जीत।
ऋचा घोष ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए।

विशाखापत्तनम, 10 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के 10वें मैच में 3 विकेट से जीत हासिल की। इस महत्वपूर्ण मुकाबले के साथ, साउथ अफ्रीका ने विश्व कप में एक नया इतिहास बनाया है।

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 19.4 ओवरों में 81 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। टीम को तब 171 रन की आवश्यकता थी। साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यह महिला वनडे क्रिकेट में शुरुआती पांच विकेट गिरने के बाद रनों का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे अधिक रन जुटाने का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 2019 में वानखेड़े पर पांच विकेट खोने के बाद 159 रन बनाए थे।

इस सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिसने 2024 में वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट गिरने के बाद 151 रन बनाए थे।

आयरलैंड के खिलाफ 2025 में लाहौर में खेले गए वनडे मैच में पांच विकेट गिरने के बाद 146 रन बनाने वाली बांग्लादेशी टीम इस सूची में चौथे स्थान पर है।

यह वनडे मैचों में लगातार पांच हार के बाद भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पहली जीत थी। विश्व कप में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरा मुकाबला अपने नाम किया है, जो कि महिला वनडे वर्ल्ड कप में किसी टीम के खिलाफ पांचवां सबसे सफल रन चेज भी है।

एसीए-वीडीसीए विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 251 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से ऋचा घोष ने सर्वाधिक 94 रन बनाए।

इसके जवाब में, साउथ अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (70) और नादिन डी क्लार्क (नाबाद 84) की शानदार पारियों की बदौलत 48.5 ओवरों में जीत हासिल की।

विश्व कप 2025 में पहली हार के बाद, भारतीय टीम वर्तमान में प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चेतावनी भी है कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला विश्व कप 2025 में साउथ अफ्रीका की जीत का महत्व क्या है?
साउथ अफ्रीका की यह जीत न केवल उनके लिए खुशी का मौका है, बल्कि यह उनके इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।
भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत का क्या असर होगा?
यह जीत साउथ अफ्रीका की टीम को आत्मविश्वास प्रदान करेगी और भारतीय टीम को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले