3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महिला विश्व कप में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मैच से दुनिया को नया चैंपियन मिलेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिला विश्व कप में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मैच से दुनिया को नया चैंपियन मिलेगा?

सारांश

महिला विश्व कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका का खिताबी मुकाबला। क्या होगी एक नई चैंपियन की पहचान? जानिए दोनों टीमों की संभावनाएँ और फाइनल की सभी जानकारियाँ।

मुख्य बातें

महिला विश्व कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच।
भारतीय टीम ने 2005 और 2017 में भी फाइनल खेला था।
साउथ अफ्रीका ने 125 रन से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल स्थितियाँ।
टॉस आधा घंटे पहले, मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर।

नवी मुंबई, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला विश्व कप 2025 में एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच के साथ एक नई टीम महिला वनडे विश्व कप की विजेता बनेगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2005 और 2017 के बाद तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यह महिला वनडे विश्व कप का पांचवां अवसर है जब मेजबान टीम फाइनल खेल रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (1988), इंग्लैंड (1993 और 2017) और न्यूजीलैंड (2000) ने ऐसा किया था।

भारतीय टीम ने इस विश्व कप में 7 मुकाबलों में से 3 जीते हैं और सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। यह वही ऑस्ट्रेलियाई टीम थी, जिसने ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं गंवाया था।

वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 में से 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड को 125 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी की उम्मीदें स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर पर टिकी होंगी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और श्री चरणी अपनी कला दिखा सकती हैं।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रित्स से बड़ी उम्मीदें हैं। गेंदबाजी में मारिजैन कप्प और नॉनकुलुलेको म्लाबा मेजबान टीम को मुश्किल में डाल सकती हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1997 से अब तक कुल 34 वनडे मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 20 मैच जीते हैं जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। यहाँ टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। यदि बारिश के कारण मैच पूरा नहीं होता है, तो 3 नवंबर को 'रिजर्व डे' रखा गया है। दोनों दिन बारिश की संभावना बनी हुई है।

महिला विश्व कप 2025 का फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री, शेफाली वर्मा.

साउथ अफ्रीका की टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबांगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिजैन कप्प, ताजमिन ब्रित्स, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, ऐनी बॉश, मसबत क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे.

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे देश की महिला खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा भी है। हमें गर्व है कि भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। यह मैच हमारे देश की महिला क्रिकेट की ताकत को और बढ़ाने का अवसर है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला विश्व कप का फाइनल कब है?
महिला विश्व कप 2025 का फाइनल 1 नवंबर को होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कितने वनडे मैच हुए हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच 34 वनडे मैच खेले गए हैं।
इस मैच का लाइव प्रसारण कहाँ होगा?
इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
क्या बारिश के कारण मैच प्रभावित हो सकता है?
हाँ, बारिश के कारण मैच प्रभावित हो सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले