26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला विश्व कप: क्या 'मेरे गांव के लोगों को गर्व होगा?' पाकिस्तान पर भारत को जीत दिलाने के बाद क्रांति गौड़ का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला विश्व कप: क्या 'मेरे गांव के लोगों को गर्व होगा?' पाकिस्तान पर भारत को जीत दिलाने के बाद क्रांति गौड़ का बयान

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एक और ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस मैच में क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके गांव में इस जीत पर गर्व है। जानिए इस मैच की पूरी कहानी और क्रांति गौड़ के विचार।

मुख्य बातें

क्रांति गौड़ की शानदार गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाई।
भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया।
स्मृति मंधाना और हरलीन देओल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर रही, केवल 159 रन बना पाई।
क्रांति गौड़ ने अपनी टीम और गांव का नाम रोशन किया।

कोलंबो, 5 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 88 रन से मात दी। क्रांति गौड़ ने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत की जीत की नींव रखी और उन्हें उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद क्रांति गौड़ ने कहा, "विश्व कप मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरे गांव के लोग इस पर गर्व करेंगे। उन्होंने मैच देखने के लिए एक बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया है।" 22 वर्षीय क्रांति गौड़ मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा से हैं। उनके राष्ट्रीय टीम में आने के बाद उनके मूल स्थान की चर्चा तेज हो गई है।

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 10 ओवर में केवल 20 रन देकर 3 विकेट लिए और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच की बात करें तो, टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 23 और प्रतीका रावल ने 31 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाकर भारत को 247 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरलीन देओल ने सर्वाधिक 46 रन बनाए।

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में केवल 159 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान की तरफ से सिद्रा अमीन एकमात्र ऐसी बल्लेबाज रहीं, जो भारतीय गेंदबाजों का मजबूती से सामना कर सकीं। अमीन ने 106 गेंद पर 1 छक्का और 9 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। नतालिया परवेज ने 46 गेंद पर 33 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सिद्रा नवाज ने 14 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दो अंकों तक नहीं पहुंच सकीं।

क्रांति गौड़ के अलावा दीप्ति शर्मा ने 9 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। स्नेह राणा ने 2 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें टीम ने पाकिस्तान को हराकर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यह जीत न केवल खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। हमें इस खेल के प्रति अपने समर्थन को बढ़ाना चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्रांति गौड़ ने कितने विकेट लिए?
क्रांति गौड़ ने 10 ओवर में 3 विकेट लिए।
भारत ने पाकिस्तान को कितने रन से हराया?
भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया।
क्रांति गौड़ का गृह जिला कौन सा है?
क्रांति गौड़ का गृह जिला मध्यप्रदेश का छतरपुर है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने रन बनाए?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए।
पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक रन कौन बनाईं?
पाकिस्तान की तरफ से सिद्रा अमीन ने सबसे अधिक 81 रन बनाएं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले