26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशले गार्डनर के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 327 रन का लक्ष्य दे दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशले गार्डनर के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 327 रन का लक्ष्य दे दिया?

सारांश

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 326 रन बनाए। एशले गार्डनर ने 115 रन की शानदार पारी खेली, जो इस मैच का मुख्य आकर्षण रही। क्या न्यूजीलैंड इस चुनौती को स्वीकार कर पाएगा?

मुख्य बातें

एशले गार्डनर का प्रदर्शन अद्वितीय था।
ऑस्ट्रेलिया ने 326 रन बनाए।
न्यूजीलैंड को 327 रन का लक्ष्य मिला।
महिला वनडे क्रिकेट में इतिहास रचना की आवश्यकता है।
गार्डनर का शतक तेजतम में से एक था।

इंदौर, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 326 रन बनाए। एशले गार्डनर ने शानदार शतक लगाया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने आई एशले गार्डनर की बेहतरीन शतकीय पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 326 रन बनाए।

गार्डनर ने 83 गेंदों में 1 छक्का और 16 चौके लगाते हुए 115 रन की पारी खेली। फोएबे लिचफिल्ड ने 31 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर दूसरी सबसे बड़ी स्कोरिंग की। किम गार्थ ने 37 गेंदों पर 38, एल्सी पेरी ने 31 गेंदों पर 33 रन और ताहिला मैक्ग्राथ ने 34 गेंदों पर 26 रन बनाए।

गार्डनर का यह शतक महिला वनडे विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही, गार्डनर की 115 रन की यह पारी छठे या उससे निचले क्रम में आकर महिला वनडे विश्व कप में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। वनडे विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सर्वाधिक स्कोर 412 है, जो ऑस्ट्रेलिया में 1997 विश्व कप में बनाया गया था।

न्यूजीलैंड की ओर से ली तहुहु सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, जेस केर ने 8.3 ओवर में 59 रन देकर 3, अमिलिया केर ने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्री इलिंग ने 9 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन वे सबसे महंगी गेंदबाज रहीं।

न्यूजीलैंड को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए इतिहास रचना होगा। महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड 305 है, जिसे श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अप्रैल 2024 में स्थापित किया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि एक ऐतिहासिक मैच बन सकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशले गार्डनर ने कितने रन बनाए?
एशले गार्डनर ने 115 रन बनाए।
न्यूजीलैंड को कितना लक्ष्य हासिल करना है?
न्यूजीलैंड को 327 रन का लक्ष्य हासिल करना है।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर क्या था?
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 326 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 5 दिन पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले