26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दूसरे वनडे में प्रतीका रावल और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियां, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 252 रन का लक्ष्य दिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दूसरे वनडे में प्रतीका रावल और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियां, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 252 रन का लक्ष्य दिया

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 252 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान हरमनप्रीत कौर और प्रतीका रावल ने शानदार प्रदर्शन किया। जानें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

भारतीय महिला टीम ने 251 रन बनाए।
हरमनप्रीत कौर और प्रतीका रावल का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी शानदार रही।
भारत को श्रृंखला में बराबरी का मौका है।

होबार्ट, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे श्रृंखला का दूसरा मैच निंजा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए।

भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। मंधाना ने 37 गेंदों में 4 चौकों की सहायता से 31 रन बनाए और आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी केवल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद प्रतीका ने 52 और दीप्ति शर्मा ने 1 रन बनाकर आउट हो गईं।

103 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में दिखी, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्थिति को संभाला। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियों के साथ टीम का स्कोर 251 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरमन ने 70 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए और आठवें विकेट के रूप में आउट हुईं।

अमनजोत कौर ने 13, ऋचा घोष ने 22, काश्वी गौतम ने 25 और क्रांति गौड़ ने 19 रन बनाए। वैष्णवी शर्मा, जो अपना डेब्यू कर रही थीं, ने 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और अलाना किंग ने शानदार गेंदबाजी की। गार्डनर ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 और अलाना किंग ने 10 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। एनाबेल सदरलैंड ने भी 7 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। मेगन स्कट और निकोला कैरी को 1-1 विकेट मिला।

भारतीय टीम पहले मैच में हार चुकी है। इस मैच को जीतकर टीम के पास सीरीज में बराबरी का मौका है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए।
हरमनप्रीत कौर ने कितने रन बनाए?
हरमनप्रीत कौर ने 54 रन बनाए।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच निंजा क्रिकेट स्टेडियम, होबार्ट में खेला गया।
भारत के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी ने रन बनाए?
अमनजोत कौर, ऋचा घोष, काश्वी गौतम और क्रांति गौड़ ने भी महत्वपूर्ण रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कैसे प्रदर्शन किया?
एश्ले गार्डनर और अलाना किंग ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 2-2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले