25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

सारांश

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हराया, जिससे उसे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 252 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में 5 विकेट से जीत हासिल की।
भारतीय महिला टीम ने 251 रन बनाए।
एलिसा हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत प्रदर्शन किया।
जॉर्जिया वॉल ने शतक बनाया।
सीरीज का तीसरा वनडे 1 मार्च को खेला जाएगा।

होबार्ट, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने निंजा क्रिकेट स्टेडियम में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त की है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किया।

252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही। कप्तान एलिसा हीली, जो अपनी अंतिम सीरीज खेल रही हैं, केवल 6 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में 21 के स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद फोएबे लिचफिल्ड और जॉर्जिया वॉल ने 119 रन की साझेदारी की। लिचफिल्ड ने 62 गेंदों पर 1 छक्के और 11 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुईं।

जॉर्जिया ने बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। उन्होंने शानदार शतक लगाया और 82 गेंदों पर 1 छक्का और 13 चौकों के सहारे 101 रन बनाकर आउट हुईं।

बेथ मूनी ने 34 गेंदों पर 31 और एनाबेल सदरलैंड ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए।

एश्ले गार्डनर ने 14 गेंदों पर 19 और ताहिलिया मैकग्राथ शून्य पर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

भारतीय टीम के लिए काश्वी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2, जबकि क्रांति गौड़ ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की थी। मंधाना 37 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी केवल 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में प्रतीका 52 और चौथे विकेट के रूप में दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुईं।

103 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम का स्कोर 9 विकेट पर 251 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरमन 70 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेलकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुईं। अमनजोत कौर ने 13, ऋचा घोष ने 22, काश्वी गौतम ने 25 और क्रांति गौड़ ने 19 रन का योगदान दिया। डेब्यू कर रही वैष्णवी शर्मा 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर, अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए। मेगन स्कट और निकोला कैरी को 1-1 विकेट मिला।

सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 1 मार्च को खेला जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक अच्छा स्कोर बनाया। उन्हें अपने खेल में सुधार लाने की आवश्यकता है ताकि वे अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने किस टीम को हराया?
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम को हराया।
ऑस्ट्रेलिया ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
इस मैच में भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने इस मैच में 251 रन बनाए।
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त क्या है?
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है।
इस मैच का अगला मुकाबला कब है?
सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 1 मार्च को खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले