क्या बेथ मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 413 रन का लक्ष्य देकर भारतीय टीम को चुनौती दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बेथ मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 413 रन का लक्ष्य देकर भारतीय टीम को चुनौती दी?

सारांश

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीमों के बीच चल रही वनडे श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में बेथ मूनी ने शानदार 138 रन की पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 413 रन का लक्ष्य दिया है। क्या भारत इस चुनौती को पार कर पाएगा? जानिए इस रोमांचक मैच की सभी खास बातें।

मुख्य बातें

बेथ मूनी का शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया ने 413 रन का लक्ष्य दिया भारत की गेंदबाजों की चुनौती महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ताकत महत्वपूर्ण साझेदारियों का महत्व

नई दिल्ली, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का अंतिम मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत सलामी बल्लेबाजों एलिसा हिली और जॉर्जिया वॉल ने बेहतरीन की। दोनों ने 4.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी की। हिली 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद वॉल और एल्सी पेरी के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। 150 के स्कोर पर वॉल 68 गेंद पर 14 चौके की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुईं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं बेथ मूनी ऑस्ट्रेलियाई पारी की मुख्य आकर्षण रहीं।

मूनी ने भारतीय गेंदबाजों पर कहर बरपाया। यदि वह अंत तक क्रीज पर ठहरीं होतीं, तो ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना सकती थी। मूनी ने 75 गेंद पर 23 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन की पारी खेली। वह रन आउट हो गईं। अपनी पारी के दौरान मूनी ने पेरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 और एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

मूनी का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का निचला क्रम कमजोर हुआ। ऑस्ट्रेलिया 47.5 ओवर में 412 रन पर ऑल आउट हो गई। यह वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त रूप से यह सर्वाधिक स्कोर है। टीम के पास इस स्कोर को पार करने का मौका था। ऑस्ट्रेलिया ने 1997 में भी 412 रन बनाए थे।

भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी सबसे महंगी रहीं। रेड्डी ने 8.5 ओवर में 86 रन लुटाए। हालांकि उन्होंने सर्वाधिक 3 विकेट भी लिए। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट चटकाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें उन्हें अपने खेल को सुधारने की जरूरत है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेथ मूनी ने कितने रन बनाए?
बेथ मूनी ने 138 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 1 छक्का शामिल था।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने रन का लक्ष्य दिया?
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 413 रन का लक्ष्य दिया।
भारत की ओर से सबसे महंगी गेंदबाज कौन थी?
भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी सबसे महंगी गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 86 रन लुटाए।
क्या ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की थी?
हाँ, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
ऑस्ट्रेलिया का वनडे में अब तक का सर्वोच्च स्कोर क्या है?
ऑस्ट्रेलिया का यह वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्कोर है, जो 412 रन है।
राष्ट्र प्रेस