30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत 'ए' महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे सीरीज जीती?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत 'ए' महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे सीरीज जीती?

सारांश

भारत 'ए' महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' को लगातार दूसरे वनडे में हराते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस रोमांचक मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें जानें।

मुख्य बातें

भारत 'ए' महिला क्रिकेट टीम ने 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज में मजबूती दिखाई है।
यास्तिका भाटिया और राधा यादव की साझेदारी ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
मिन्नु मणि की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को रोकने में सहायक रही।
266 रन का लक्ष्य हासिल करने में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सीरीज का अंतिम मैच 17 अगस्त को निर्धारित है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय 'ए' महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया 'ए' महिला क्रिकेट टीम को हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन बनाए। एलिसा हिली ने 87 गेंद में 91 रन की पारी खेली, जबकि किम गार्थ ने 45 गेंद पर 41 रन बनाए। एला हेवार्ड ने 28 और राचेल ने 24 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से मिन्नु मणि ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए। साइमा ठाकोर ने 2, तितास साधु, राधा यादव, प्रेमा रावत और तवुजा कंवर ने 1-1 विकेट लिए।

266 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सामना करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 के स्कोर पर शेफाली वर्मा और धरा गुर्जर का विकेट गंवा दिया। 83 रन तक पहुंचते-पहुंचते भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद एक छोर संभालने वाली ओपनर यास्तिका भाटिया और कप्तान राधा यादव ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की।

यास्तिका भाटिया 71 गेंद में 66 रन की पारी खेलकर आउट हुईं, जबकि राधा यादव ने 78 गेंद पर 60 रन बनाए। भारत के लिए सबसे अहम आठवें विकेट की साझेदारी तनुजा कंवर और प्रेमा रावत के बीच हुई। दोनों ने 68 रन जोड़े और टीम का स्कोर 261 तक पहुंचाया। तनुजा 50 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि प्रेमा 32 रन पर नाबाद रहीं। भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 8 विकेट पर 266 रन बनाकर मैच 2

सीरीज का आखिरी मैच 17

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि हमारी युवा प्रतिभाएं विश्व स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। एकजुट होकर खेलना और संघर्ष करना ही सफलता की कुंजी है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत 'ए' महिला क्रिकेट टीम ने कितने मैच जीते?
भारत 'ए' महिला क्रिकेट टीम ने अब तक 2 वनडे मैच जीत लिए हैं।
सीरीज का आखिरी मैच कब होगा?
सीरीज का आखिरी मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से कौन-कौन से खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया?
मिन्नु मणि ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि यास्तिका भाटिया और राधा यादव ने बल्लेबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एलिसा हिली ने कितने रन बनाए?
एलिसा हिली ने 87 गेंद पर 91 रन की पारी खेली।
भारत की टीम ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले