12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद शतक से भारत को फाइनल में पहुँचाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद शतक से भारत को फाइनल में पहुँचाया?

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक ऐतिहासिक जीत के साथ विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया। जानिए इस अद्भुत मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

जेमिमा रोड्रिग्स का नाबाद 127 रन का प्रदर्शन भारत ने 339 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 नवंबर को फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत महिला क्रिकेट में नया रिकॉर्ड स्थापित

नवी मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मात देकर विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। भारत की शानदार जीत की नायिका जेमिमा रोड्रिग्स रहीं, जिन्होंने नाबाद 127 रन की पारी खेलकर भारत की इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम ने 59 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना, को खो दिया। मंधाना ने 24 और शेफाली ने 10 रन बनाकर वापसी की कोशिश की। उनके विकेट के गिरने के बाद भारतीय टीम एक कठिन परिस्थिति में थी।

जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की शानदार भागीदारी की। 226 रन पर हरमन ने 88 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 89 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद, रोड्रिग्स ने दीप्ति शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। दीप्ति ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए। ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 26 रन और अमनजोत ने 8 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस बीच, जेमिमा ने 134 गेंदों में 14 चौकों की मदद से नाबाद 127 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में 341 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

आपको बता दें कि इससे पहले महिला क्रिकेट में 331 रन का लक्ष्य कभी नहीं चेज किया गया था। जेमिमा के कारण भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

फाइनल में भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से 2 नवंबर को होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड के शतक की मदद से 338 रन बनाए। लिचफिल्ड ने 93 गेंदों पर 3 छक्के और 17 चौकों की मदद से 119 रन की पारी खेली। इसके अलावा, एल्सी पेरी ने 77 और एश्ले गार्डनर ने 45 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 63 रन बनाए।

भारत के लिए, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी ने साबित किया है कि भारतीय महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेमिमा रोड्रिग्स ने कितने रन बनाए?
जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रन बनाए।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस स्कोर पर जीत हासिल की?
भारत ने 341 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।
फाइनल में भारत का मुकाबला किससे होगा?
फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने रन बनाए?
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए।
भारत की कौन सी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले