26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सपना अभी पूरी तरह साकार नहीं हुआ है: जेमिमा रोड्रिग्स?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सपना अभी पूरी तरह साकार नहीं हुआ है: जेमिमा रोड्रिग्स?

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जेमिमा रोड्रिग्स की शतकीय पारी ने टीम को फाइनल में पहुँचाया। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण क्षण और जेमिमा की प्रेरक कहानी।

मुख्य बातें

जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 रन की पारी।
भारत ने 339 रन का लक्ष्य हासिल किया।
हरमनप्रीत कौर का महत्वपूर्ण योगदान।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया रिकॉर्ड बनाया।
टीम का सामूहिक प्रयास।

नवी मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। भारतीय टीम की इस जीत की नायिका जेमिमा रोड्रिग्स रहीं। रोड्रिग्स ने अपनी शतकीय पारी से भारत के फाइनल में पहुँचने की यादगार कहानी लिखी। उन्हें उनकी नाबाद और शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बाद जेमिमा ने कहा, "सबसे पहले, मैं यीशु का धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि मैं यह सब अकेले नहीं कर सकती थी। मुझे पता है कि उन्होंने आज मुझे इस कठिनाई से निकाला। मैं अपनी मां, पिताजी, कोच और उन सभी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। पिछले चार महीने वास्तव में बहुत कठिन रहे, लेकिन यह एक सपने जैसा अनुभव है और अभी तक पूरी तरह से साकार नहीं हुआ है।"

भारत को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 339 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने 59 पर मंधाना और शेफाली का विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी अच्छा साथ मिला। हरमन ने 88 गेंद पर 89 रन बनाकर तीसरे विकेट के लिए रोड्रिग्स के साथ 167 रन की मैच विनिंग साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने 24, ऋचा घोष ने 26 और अमनजोत कौर ने नाबाद 15 रन बनाये। शेफाली 10 और मंधाना 24 रन बनाकर आउट हुई थीं। भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

इससे पहले महिला वनडे क्रिकेट में 331 सबसे बड़ा हासिल किया जाने वाला लक्ष्य था। 339 रन का लक्ष्य हासिल कर भारतीय टीम ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेमिमा रोड्रिग्स ने कितने रन बनाये?
जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रन बनाये।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कितने रन से हराया?
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन थे?
जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने पहले कितने रन का लक्ष्य हासिल किया?
भारत ने 339 रन का लक्ष्य हासिल किया।
इस मैच में टीम का योगदान कौन सा था?
टीम ने सामूहिक प्रयास से जीत हासिल की, जिसमें रोड्रिग्स और हरमन का योगदान महत्वपूर्ण था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले