2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टेनिस छोड़कर क्रिकेट में आए डॉन ब्रैडमैन, कैसे बने २२ गज की पिच के 'बादशाह'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टेनिस छोड़कर क्रिकेट में आए डॉन ब्रैडमैन, कैसे बने २२ गज की पिच के 'बादशाह'

सारांश

क्या आप जानते हैं कि डॉन ब्रैडमैन ने टेनिस से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा और कैसे उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई? जानिए उनकी अनोखी यात्रा और क्रिकेट के प्रति उनके प्रेम की कहानी।

मुख्य बातें

ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में औसत 99.94 है।
उन्होंने 29 शतक और 12 दोहरा शतक बनाए।
उनका एशेज सीरीज में 974 रन बनाना एक विश्व रिकॉर्ड है।
ब्रैडमैन का जन्म 27 अगस्त 1908 को हुआ था।
उन्होंने 25 फरवरी 2001 को दुनिया को अलविदा कहा।

नई दिल्ली, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। सर डॉन ब्रैडमैन... क्रिकेट की दुनिया का वो अद्वितीय नाम, जिनकी उपलब्धियों के आगे सभी रिकॉर्ड भी फीके पड़ जाते हैं। २२ गज की पिच पर ब्रैडमैन ने वो सब कुछ हासिल किया, जिसका सपना एक बल्लेबाज देखता है। शतक और दोहरा शतक लगाना जैसे ब्रैडमैन के बाएं हाथ का खेल हो। उनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत ९९.९४ रहा।

बचपन में डॉन ब्रैडमैन टेनिस के प्रति बेहद उत्साही थे। इस खेल में उनकी प्रतिभा भी थी। लेकिन, जब उनके पिता ने उन्हें १० साल की उम्र में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ले जाया, तो उनके दिल में क्रिकेट के प्रति एक विशेष प्रेम जाग उठा।

डॉन ब्रैडमैन ने बचपन से ही अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत करना शुरू कर दिया था। महज २० साल की उम्र में ५ दिसंबर १९२८ को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। पहले मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके, पहली पारी में १८ और दूसरी में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, विश्व क्रिकेट को यह नहीं पता था कि यह केवल तूफान से पहले की शांति थी।

१९३० में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एशेज सीरीज में ब्रैडमैन ने अपनी अद्वितीयता का प्रदर्शन किया। इस सीरीज में खेले गए ७ पारियों में उन्होंने कुल ९७४ रन बनाए, जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है।

अपने ५२ टेस्ट मैचों के करियर में, ब्रैडमैन ने ९९.९४ की औसत से ६,९९६ रन बनाये। इस दौरान, उन्होंने २९ शतक और १३ अर्धशतक भी जमाए। ब्रैडमैन ने अपने करियर में कुल १२ दोहरा शतक भी लगाए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

सर ब्रैडमैन ने अपने करियर में एक बार भी स्टंप नहीं हुए। टेस्ट क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ १९ शतक बनाए।

दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज ब्रैडमैन को आउट करने के लिए संघर्ष करते थे। १९३२-३३ में खेली गई बॉडीलाइन सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने केवल उन्हें रोकने के लिए उनके शरीर को निशाना बनाया। फिर भी, ब्रैडमैन ने इस सीरीज में ५६ की औसत से रन बनाए। इंग्लैंड ने सीरीज को ४-१ से अपने नाम किया।

डॉन ब्रैडमैन का जन्म २७ अगस्त १९०८ को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ और उन्होंने २५ फरवरी २००१ को ९२ वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे एक खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनके रिकॉर्ड्स और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें न केवल ऑस्ट्रेलिया में, बल्कि विश्व क्रिकेट में भी अनन्य बना दिया।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डॉन ब्रैडमैन ने कब और कहाँ अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया?
डॉन ब्रैडमैन ने ५ दिसंबर १९२८ को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया।
ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत क्या है?
उनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत ९९.९४ रहा।
ब्रैडमैन ने कितने शतक और दोहरे शतक बनाए?
उन्होंने २९ शतक और १२ दोहरा शतक बनाए।
ब्रैडमैन का जन्म कब हुआ था?
उनका जन्म २७ अगस्त १९०८ को हुआ था।
डॉन ब्रैडमैन का निधन कब हुआ?
उन्होंने २५ फरवरी २००१ को दुनिया को अलविदा कहा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले