21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या माना पटेल ने अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी पर ख़ुशी जताई और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या माना पटेल ने अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी पर ख़ुशी जताई और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की?

सारांश

अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी मिलने पर तैराक माना पटेल ने ख़ुशी जताई। उन्होंने गर्व से कहा कि यह अवसर भारत को 20 साल बाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की खेलों के लिए की गई पहलों की सराहना की।

मुख्य बातें

माना पटेल ने अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी पर गर्व व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी के खेलों में योगदान की सराहना की।
गुजरात में बेहतरीन स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अहमदाबाद, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय बैकस्ट्रोक ओलंपियन तैराक माना पटेल ने अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी का अधिकार मिलने पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने कहा, "मुझे गर्व है कि अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा। यह अवसर 20 साल बाद भारत को मिल रहा है।"

माना पटेल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "पिछली बार 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स हुए थे। अब 20 साल के अंतराल के बाद 2030 में मेरे शहर (अहमदाबाद) में इसका आयोजन होने जा रहा है, जिससे मैं बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि जिस शहर में मैंने अपनी तैराकी की शुरुआत की, वह एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। यह इवेंट सभी के लिए सीखने का एक अनमोल अनुभव होगा।"

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें लगातार महिलाओं को प्रेरणा और समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए गुजरात में कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। जैसे कि खेल महाकुंभ और खेलो इंडिया, जिनसे बहुत सारी लड़कियों को आगे आने के लिए प्रोत्साहन मिला है। इसके परिणामस्वरूप अहमदाबाद में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हुआ है।"

गुजरात के एथलीट्स को संदेश देते हुए, माना पटेल ने कहा, "राज्य में बहुत अच्छे स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध हैं, उनका सही उपयोग करें। यह आपके लिए एक बड़ा लाभ है कि आपको गुजरात में एक बेहतरीन स्पोर्ट्स वातावरण मिल रहा है।"

उन्होंने अपने करियर के दौरान आई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा, "जब मैं तैराकी कर रही थी, तो मुझे शुरुआत अहमदाबाद से करनी पड़ी, लेकिन कोचिंग और अन्य सुविधाओं के लिए मुझे बाहर जाना पड़ा। लेकिन अब गुजरात में काफी अच्छे संसाधन उपलब्ध हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताता है कि कैसे स्थानीय स्तर पर खेलों का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की पहलों से महिला सशक्तिकरण और खेलों में भागीदारी को प्रेरणा मिल रही है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि भारत एक नई खेल संस्कृति की ओर बढ़ रहा है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

माना पटेल ने अहमदाबाद में किस खेल इवेंट की मेज़बानी पर खुशी जताई?
माना पटेल ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी पर खुशी जताई।
प्रधानमंत्री मोदी के खेलों के लिए क्या योगदान रहा है?
प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं, जैसे खेल महाकुंभ और खेलो इंडिया।
माना पटेल ने गुजरात के एथलीट्स को क्या संदेश दिया?
उन्होंने कहा कि गुजरात में अच्छे स्पोर्ट्स सुविधाएं हैं, उनका सही उपयोग करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले