27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है?

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है।

मुख्य बातें

न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस है।
शीतलहर का अलर्ट 12 से 14 जनवरी तक जारी है।
स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
एक्यूआई कई क्षेत्रों में चिंताजनक है।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

नोएडा, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के साथ-साथ पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रभाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया है।

दिल्ली के कुछ स्थानों पर रात के समय पारा 3 डिग्री तक गिर गया। ठंड के कारण सुबह और रात में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी से 14 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम 3 से 4 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

ठंड को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 15 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, ठंडी और तेज हवाओं के कारण एनसीआर की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार देखने को मिला है, लेकिन राहत अब भी दूर है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अधिकांश क्षेत्रों में 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। नोएडा में एक्यूआई के आंकड़ों के अनुसार सेक्टर-125 में 286, सेक्टर-62 में 243, सेक्टर-1 में 296 और सेक्टर-116 में 287 मापे गए। वहीं गाजियाबाद में इंदिरापुरम में 213, लोनी में 344, संजय नगर में 254 और वसुंधरा में 317 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में एक्यूआई की स्थिति और भी चिंताजनक है। पंजाबी बाग में 313, पूसा में 343, आर.के. पुरम में 330, रोहिणी में 311, शादिपुर में 294, सिरिफोर्ट में 331, सोनिया विहार में 306, श्री अरबिंदो मार्ग में 301 और विवेक विहार में 312 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण प्रदूषण कण वातावरण में लंबे समय तक फंसे रहते हैं, जिससे एक्यूआई लगातार लाल निशान के पार बना रहता है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम बाहर जाने से बचने, मास्क पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में न्यूनतम तापमान कितना है?
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया है।
एक्यूआई का स्तर क्या है?
एनसीआर में एक्यूआई अधिकांश क्षेत्रों में 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले