15 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराजा ट्रॉफी 2025 में ड्रैगन्स ने वॉरियर्स को 52 रन से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराजा ट्रॉफी 2025 में ड्रैगन्स ने वॉरियर्स को 52 रन से हराया?

सारांश

मैंगलोर ड्रैगन्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के 21वें मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैसूर वॉरियर्स को 52 रन से हराया। कप्तान श्रेयस गोपाल की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण क्षण और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

मैंगलोर ड्रैगन्स ने शानदार जीत दर्ज की।
कप्तान श्रेयस गोपाल का प्रदर्शन अद्वितीय रहा।
मैसूर वॉरियर्स को चुनौतीपूर्ण खेल का सामना करना पड़ा।
टीमों की रणनीति और सामूहिक प्रयास ने मैच का परिणाम तय किया।
भविष्य के मैचों के लिए दोनों टीमों को आत्म-मूल्यांकन की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। मैंगलोर ड्रैगन्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के 21वें मैच में मैसूर वॉरियर्स को 52 रन से करारी शिकस्त दी। यह सीजन में ड्रैगन्स की चौथी जीत है, जिसके साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

मैंगलोर ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 173 रन बनाए

टीम को सलामी बल्लेबाजों ने एक शानदार शुरुआत दी। लोचन गौडा और शरत बीआर के बीच 6.3 ओवरों में 54 रन की साझेदारी हुई। शरत ने 16 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाए।

इसके बाद लोचन ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 31 गेंदों में 34 रन बनाये, जिसमें एक छक्का और चार चौके शामिल थे।

मैकनील नोरोन्हा ने 17 गेंदों में 31 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस गोपाल ने 22 गेंदों में 29 रन बनाए। शिवराज ने भी 14 गेंदों में 27 रन जोड़े।

विपक्षी टीम के लिए यशोवर्धन परंतप ने तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और कुशल वाधवानी ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं।

मैसूर वॉरियर्स 17.1 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई, जिसमें अजीत कार्तिक ने 21 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 34 रन बनाये। परंतप ने 20 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ड्रैगन्स के लिए क्रांति कुमार ने चार विकेट लिए। बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस गोपाल ने तीन विकेट भी निकाले, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि रणनीति और टीम वर्क भी महत्वपूर्ण है। मैंगलोर ड्रैगन्स की जीत ने उनके मजबूत प्रदर्शन को उजागर किया है, जबकि मैसूर वॉरियर्स को अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एक राष्ट्रीय संपादक के रूप में, मैं हमेशा खेल के सकारात्मक पहलुओं को प्राथमिकता देता हूं।
RashtraPress
15 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैंगलोर ड्रैगन्स ने कितने रन से जीत हासिल की?
मैंगलोर ड्रैगन्स ने 52 रन से जीत हासिल की।
किस खिलाड़ी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला?
'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब कप्तान श्रेयस गोपाल को मिला।
मैसूर वॉरियर्स का स्कोर क्या था?
मैसूर वॉरियर्स 17.1 ओवर में 121 रन पर सिमट गई।
मैंगलोर ड्रैगन्स ने कितने विकेट खोकर रन बनाए?
मैंगलोर ड्रैगन्स ने 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए।
इस सीजन में ड्रैगन्स की यह कितवी जीत थी?
यह सीजन में ड्रैगन्स की चौथी जीत थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले