3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एकमात्र विकेटकीपर जिसने आईपीएल में एक ही मैच में 5 शिकार किए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एकमात्र विकेटकीपर जिसने आईपीएल में एक ही मैच में 5 शिकार किए

सारांश

क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में एकमात्र विकेटकीपर ने एक ही मैच में 5 शिकार किए हैं? जानिए इस अद्भुत रिकॉर्ड और उस खिलाड़ी के बारे में जो इस उपलब्धि का हिस्सा बने।

मुख्य बातें

कुमार संगाकारा का अद्वितीय रिकॉर्ड आईपीएल 2011 का खास मैच डेक्कन चार्जर्स की जीत विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन क्रिकेट में विकेटकीपिंग का महत्व

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें एकमात्र विकेटकीपर ने एक ही मैच में 5 शिकार करने का अद्वितीय रिकॉर्ड बनाया है। आइए, इस असाधारण खिलाड़ी और उस विशेष मैच के बारे में विस्तार से चर्चा करें।

कुमार संगाकारा के नाम आईपीएल मैच में विकेटकीपर के रूप में 5 शिकार करने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि 14 अप्रैल 2011 को कप्तान के तौर पर डेक्कन चार्जर्स की टीम से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हासिल की थी।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2011 के 11वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। उनके अलावा सनी सोहेल ने 38 रन और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान दिया। जेपी ड्यूमिनी ने 22 रन बनाए। विपक्षी टीम में जहीर खान ने 3 विकेट लिए, जबकि जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन ने 1-1 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 142 रन ही बनाये। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 71 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 25 और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

इस दौरान कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7), जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया। संगकारा की शानदार विकेटकीपिंग के चलते चार्जर्स ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया। डेक्कन चार्जर्स की तरफ से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्रिकेट की दुनिया में उनकी स्थिति को भी मजबूत करती है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुमार संगाकारा ने कब 5 शिकार किए?
कुमार संगाकारा ने 14 अप्रैल 2011 को एक आईपीएल मैच में 5 शिकार किए।
यह मैच किसके बीच खेला गया था?
यह मैच डेक्कन चार्जर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था।
संगाकारा ने किस प्रकार के शिकार किए?
संगाकारा ने कैच के जरिए 5 बल्लेबाजों को आउट किया।
इस मैच में डेक्कन चार्जर्स ने कितने रन बनाए?
डेक्कन चार्जर्स ने 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।
आरसीबी की तरफ से सबसे अधिक रन किसने बनाए?
आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 71 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले