3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में एक मैच में 5 शिकार करने वाला इकलौता विकेटकीपर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में एक मैच में 5 शिकार करने वाला इकलौता विकेटकीपर

सारांश

क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में एक विकेटकीपर ने एक ही मैच में 5 शिकार करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है? आइए, इस खिलाड़ी और उसके मैच की रोमांचक कहानी जानते हैं।

मुख्य बातें

कुमार संगाकारा का 5 शिकार करने का रिकॉर्ड आईपीएल 2011 का 11वां मुकाबला डेक्कन चार्जर्स की जीत का महत्वपूर्ण योगदान विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन संगाकारा की बेहतरीन विकेटकीपिंग

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सीजन में अब तक केवल एक विकेटकीपर ने एक ही मैच में 5 शिकार करने का अद्वितीय रिकॉर्ड बनाया है। इस खिलाड़ी और उस ऐतिहासिक मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कुमार संगाकारा ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर एक ही मैच में 5 शिकार करने का कीर्तिमान स्थापित किया। यह अद्वितीय उपलब्धि उन्होंने 14 अप्रैल 2011 को, जब वह कप्तान के तौर पर डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हासिल की थी।

यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। इसके अलावा, सनी सोहेल ने 38 रन और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान दिया। जेपी ड्यूमिनी ने 22 रन बनाये। विपक्षी टीम की ओर से जहीर खान ने 3 विकेट लिए।

आरसीबी की पारी में, वे निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 142 रन ही बना सके। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों71 रन बनाये। चेतेश्वर पुजारा ने 25 रन और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान दिया।

कुमार संगकारा ने इस मैच में तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7), जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच कर आउट किया। संगकारा की उत्कृष्ट विकेटकीपिंग के चलते डेक्कन चार्जर्स ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया।

डेक्कन चार्जर्स की गेंदबाजी में डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट लिए। ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आईपीएल के विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता को भी दर्शाता है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुमार संगाकारा ने कब 5 शिकार किए?
कुमार संगाकारा ने 14 अप्रैल 2011 को आईपीएल मैच में 5 शिकार किए।
इस मैच में डेक्कन चार्जर्स की पारी का स्कोर क्या था?
डेक्कन चार्जर्स ने 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।
आरसीबी ने कितने रन बनाए?
आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए।
कुमार संगाकारा ने किस-किस को आउट किया?
उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान, एबी डिविलियर्स, सौरभ तिवारी, जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन को आउट किया।
इस मैच में डेक्कन चार्जर्स ने कितने रन से जीत हासिल की?
डेक्कन चार्जर्स ने 33 रन से जीत हासिल की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले