8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले इकलौते विकेटकीपर का अद्भुत रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले इकलौते विकेटकीपर का अद्भुत रिकॉर्ड

सारांश

आईपीएल इतिहास में एक विकेटकीपर द्वारा एक ही मैच में 5 शिकार करने की अनोखी उपलब्धि को जानें। यह कहानी कुमार संगाकारा की है, जिन्होंने 2011 में यह कमाल किया था।

मुख्य बातें

कुमार संगाकारा का अद्वितीय रिकॉर्ड आईपीएल 2011 में डेक्कन चार्जर्स की जीत विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम महत्वपूर्ण विकेटकीपिंग क्षण

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सीजन में अब तक केवल एक विकेटकीपर ने एक ही मैच में 5 शिकार करने का अद्वितीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। आइए, इस विशेष खिलाड़ी और उस ऐतिहासिक मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कुमार संगाकारा के नाम आईपीएल के इतिहास में एक मैच में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह उपलब्धि 14 अप्रैल 2011 को डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हासिल की थी।

यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, सनी सोहेल ने 38 रन और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान दिया। जेपी ड्यूमिनी ने भी 22 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। विपक्षी टीम के जहीर खान ने 3 विकेट लिए, जबकि जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में, आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 142 रन बनाए। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 25 रन और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

इस दौरान, कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7), जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया। उनकी उत्कृष्ट विकेटकीपिंग के चलते चार्जर्स ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया। डेक्कन चार्जर्स की ओर से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आईपीएल के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हुआ।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुमार संगाकारा ने कब 5 शिकार किए?
कुमार संगाकारा ने 14 अप्रैल 2011 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 शिकार किए।
कौन सी टीम ने उस मैच में जीत हासिल की?
डेक्कन चार्जर्स ने उस मैच में 33 रन से जीत हासिल की।
संगाकारा ने कितने विकेट लिए?
कुमार संगाकारा ने विकेटकीपिंग करते हुए 5 बल्लेबाजों को कैच आउट किया।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 71 रन बनाए।
किस स्टेडियम में यह मैच हुआ था?
यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले