2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

वो अद्वितीय विकेटकीपर, जिसने एक ही आईपीएल मैच में किए 5 विकेट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
वो अद्वितीय विकेटकीपर, जिसने एक ही आईपीएल मैच में किए 5 विकेट

सारांश

क्या आप जानते हैं कि एक ही आईपीएल मैच में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है? चलिए जानते हैं कुमार संगाकारा के इस अद्वितीय प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

कुमार संगाकारा का 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड आईपीएल 2011 में डेक्कन चार्जर्स की जीत विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन संगाकारा की विकेटकीपिंग कौशल मैच का महत्वपूर्ण विश्लेषण

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सीज़न में अब तक सिर्फ एक विकेटकीपर ने एक ही मैच में 5 विकेट लेने का अद्वितीय रिकॉर्ड बनाया है। चलिए, इस खिलाड़ी और उस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कुमार संगाकारा का नाम आईपीएल में बतौर विकेटकीपर एक ही मैच में 5 विकेट लेने के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने यह अद्भुत कारनामा 14 अप्रैल 2011 को कप्तान की भूमिका में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2011 का 11वां मुकाबला था, जिसमें डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए। इसके अलावा, सनी सोहेल ने 38 रन और संगाकारा ने 36 रन का योगदान दिया। जेपी ड्यूमिनी ने भी 22 रन बनाये। विपक्षी टीम के लिए जहीर खान ने 3 विकेट लिए।

आरसीबी ने जवाब में निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 142 रन बनाए। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 71 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 25 रन और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान दिया।

इस खेल में संगाकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7), जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया। संगाकारा की शानदार विकेटकीपिंग के चलते डेक्कन चार्जर्स ने मैच 33 रन से जीत लिया। डेक्कन चार्जर्स की ओर से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट हासिल किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आईपीएल के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुमार संगाकारा ने कब और किस टीम के लिए 5 विकेट लिए थे?
कुमार संगाकारा ने 14 अप्रैल 2011 को डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 5 विकेट लिए थे।
इस मैच में डेक्कन चार्जर्स ने कितने रन बनाए?
डेक्कन चार्जर्स ने इस मैच में 175 रन बनाए।
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 71 रन बनाए।
इस मैच में संगाकारा ने किन खिलाड़ियों को आउट किया?
संगाकारा ने दिलशान, एबी डिविलियर्स, सौरभ तिवारी, जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन को विकेट के पीछे कैच आउट किया।
डेक्कन चार्जर्स ने इस मैच में कितने विकेट से जीत हासिल की?
डेक्कन चार्जर्स ने इस मैच को 33 रन से जीत लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले