3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एक अद्वितीय विकेटकीपर जिसने आईपीएल के एक मैच में किए 5 शिकार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एक अद्वितीय विकेटकीपर जिसने आईपीएल के एक मैच में किए 5 शिकार

सारांश

आईपीएल के इतिहास में एक विकेटकीपर ने एक ही मैच में 5 शिकार करने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं इस खिलाड़ी और उस ऐतिहासिक मैच के बारे में।

मुख्य बातें

कुमार संगाकारा का अद्वितीय रिकॉर्ड आईपीएल का 19वां सीज़न डेक्कन चार्जर्स की जीत का महत्वपूर्ण क्षण विराट कोहली की शानदार पारी महत्वपूर्ण विकेटकीपिंग कौशल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सीज़न में केवल एक विकेटकीपर ऐसा है, जिसने एक ही मैच में 5 शिकार करने का अद्वितीय रिकॉर्ड बनाया है। आइए, जानते हैं इस विशेष खिलाड़ी और उस मैच के बारे में विस्तार से।

कुमार संगाकारा के नाम यह रिकॉर्ड है। यह कारनामा उन्होंने 14 अप्रैल 2011 को, जब वह डेक्कन चार्जर्स के कप्तान थे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया।

यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन, सनी सोहेल ने 38 रन, और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम के लिए जहीर खान ने 3 विकेट निकाले।

आरसीबी ने जवाब में 9 विकेट खोकर केवल 142 रन बनाए। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 71 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा ने 25 और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान दिया।

इस दौरान, कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7), जोहान वैन डेर वाथ (0), और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया। संगकारा की शानदार विकेटकीपिंग के चलते डेक्कन चार्जर्स ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया।

डेक्कन चार्जर्स की ओर से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन, और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे एक विकेटकीपर मैच की दिशा बदल सकता है। उनका यह प्रदर्शन दर्शाता है कि आईपीएल में प्रतिभा और कौशल का कोई मुकाबला नहीं है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा विकेटकीपर आईपीएल में एक ही मैच में 5 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी हैं?
कुमार संगाकारा आईपीएल में एक ही मैच में 5 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर हैं।
यह रिकॉर्ड कब बना था?
यह रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2011 को बना था।
कौन सी टीम के खिलाफ संगाकारा ने यह रिकॉर्ड बनाया?
कुमार संगाकारा ने यह रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया।
इस मैच में डेक्कन चार्जर्स ने कितने रन बनाए?
डेक्कन चार्जर्स ने इस मैच में 175 रन बनाए।
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 71 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले