3 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल के इतिहास में वो विकेटकीपर, जिसने एक ही मैच में किए 5 शिकार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल के इतिहास में वो विकेटकीपर, जिसने एक ही मैच में किए 5 शिकार

सारांश

आईपीएल में एक अद्वितीय विकेटकीपर का नाम सामने आया है जिसने एक मैच में 5 शिकार किए। जानिए इस रोमांचक मैच और खिलाड़ी के बारे में सभी जानकारी।

मुख्य बातें

कुमार संगाकारा का आईपीएल में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स की 33 रन से जीत विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन संगाकारा की शानदार विकेटकीपिंग आईपीएल के इतिहास में महत्वपूर्ण मुकाबला

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सीज़न में एकमात्र ऐसे विकेटकीपर का नाम है, जिसने एक ही मैच में 5 शिकार किए हैं। आइए इस अद्वितीय खिलाड़ी और उस मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कुमार संगाकारा के नाम आईपीएल मैच में विकेटकीपर के रूप में 5 शिकार करने का यह असाधारण रिकॉर्ड है। उन्होंने यह उपलब्धि 14 अप्रैल 2011 को बतौर कप्तान डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध हासिल की थी।

यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जबकि सनी सोहेल ने 38 रन और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान दिया। जेपी ड्यूमिनी ने 22 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए जहीर खान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 142 रन ही बनाए। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 71 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 25 और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

कुमार संगाकारा ने इस मैच में तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7), जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया। उनकी बेहतरीन विकेटकीपिंग के कारण चार्जर्स ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया। डेक्कन चार्जर्स की ओर से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने 3-3 विकेट लिए। ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आईपीएल के इतिहास में एक मील का पत्थर भी है।
RashtraPress
3 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुमार संगाकारा ने कब 5 शिकार किए थे?
कुमार संगाकारा ने 14 अप्रैल 2011 को 5 शिकार किए थे।
इस मैच में डेक्कन चार्जर्स का स्कोर क्या था?
डेक्कन चार्जर्स ने 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे।
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 71 रन बनाए।
इस मैच की जीत का अंतर क्या था?
डेक्कन चार्जर्स ने यह मैच 33 रन से जीता।
इस मैच में संगाकारा ने किस-किस को आउट किया?
संगाकारा ने दिलशान, डिविलियर्स, तिवारी, वैन डेर वाथ और निनन को आउट किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले