26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या न्यू चंडीगढ़ में हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यू चंडीगढ़ में हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन हुआ?

सारांश

न्यू चंडीगढ़ में हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन हुआ। यह एक ऐतिहासिक पल है, जहाँ क्रिकेट के दिग्गजों को सम्मान दिया गया। जानिए इस अवसर के बारे में और क्या कुछ खास हुआ।

मुख्य बातें

हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन किया गया।
इस समारोह में कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल थीं।
हरमनप्रीत ने हाल ही में महिला वनडे विश्व कप जीता था।
युवराज सिंह ने भारत को कई खिताब दिलाए हैं।
यह उद्घाटन भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय है।

न्यू चंडीगढ़, ११ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच के प्रारंभ से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व पुरुष ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दोनों क्रिकेट के दिग्गज स्टेडियम में उपस्थित रहे।

इस स्टैंड का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने किया। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पिछले महीने भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। यह महिला सीनियर क्रिकेट टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी।

हरमनप्रीत कौर तीसरी भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनके सम्मान में स्टैंड का नाम रखा गया। इससे पहले, झूलन गोस्वामी (ईडन गार्डन्स, कोलकाता) और मिताली राज (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम) को यह सम्मान मिल चुका है।

मुख्यमंत्री और अन्य पीसीए पदाधिकारियों की उपस्थिति में हरमनप्रीत, अमनजोत कौर और हरलीन देओल को ११-११ लाख रुपये के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जबकि विश्व कप जीतने वाले टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को ५ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

वहीं, युवराज सिंह टी20 विश्व कप २००७ और वनडे विश्व कप २०११ में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे। युवराज साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम के साथ भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी।

गुरुवार को मुल्लांपुर में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम ने तीन बदलाव किए हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।

दूसरी तरफ, एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम में रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका को मान्यता दी जा रही है। हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन यह स्पष्ट करता है कि खेल में समानता और सम्मान की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले