27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, बाबर आजम बाहर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, बाबर आजम बाहर?

सारांश

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 3 टी20 और 3 वनडे मैचों के लिए टीम की घोषणा की है। इस बार पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। जानिए टीम में और कौन-कौन है शामिल।

मुख्य बातें

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की अनुपस्थिति एक नई दिशा का संकेत है।
शाहीन अफरीदी की वापसी से तेज गेंदबाजी में मजबूती आई है।
टी20 और वनडे दोनों टीमों में युवा खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है।
सीरीज 1-4 अगस्त को फ्लोरिडा में खेली जाएगी।
वनडे सीरीज त्रिनिदाद एंड टोबैगो में 8 से 12 अगस्त तक होगी।

लाहौर, 25 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से हारने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की श्रृंखला खेलने का मौका मिला है। पीसीबी ने इन दोनों श्रृंखलाओं के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

टी20 टीम से एक बार फिर पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बाहर रखा गया है। दूसरी ओर, शाहीन अफरीदी ने टी20 टीम में वापसी की है। उनके साथ ही हारिस रऊफ और हसन अली भी टीम में लौट आए हैं, जिससे पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी और मजबूत होगी।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का टी20 टीम से बाहर होना यह दर्शाता है कि पीसीबी छोटे फॉर्मेट में आगे बढ़ने के लिए नई रणनीति अपनाने की सोच रखती है।

इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 14 दिसंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

टी20 में कप्तानी सलमान अली आगा कर रहे हैं, जबकि वनडे में मोहम्मद रिजवान का नेतृत्व बरकरार है।

फखर जमान दोनों ही श्रृंखलाओं में शामिल हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा और दाएं हाथ के गेंदबाज अहमद दानियाल को छोटे फॉर्मेट से बाहर किया गया है।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी20 मैचों की श्रृंखला 1 से 4 अगस्त के बीच फ्लोरिडा में आयोजित की जाएगी।

वहीं, दोनों टीमों के बीच 8 से 12 अगस्त तक वनडे श्रृंखला त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम:

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान की वनडे टीम:

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान की टी20 टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं?
पाकिस्तान की टी20 टीम में सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम शामिल हैं।
कब और कहां वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टी20 मैच होंगे?
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की श्रृंखला 1 से 4 अगस्त के बीच फ्लोरिडा में खेली जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले