2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पर्थ टेस्ट में स्टार्क और स्टोक्स ने एशेज के 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पर्थ टेस्ट में स्टार्क और स्टोक्स ने एशेज के 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा?

सारांश

पर्थ टेस्ट में मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स ने एशेज के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया। पहले दिन 19 विकेट गिरने का ये अनोखा नज़ारा क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहेगा। जानिए इस मैच की सभी खास बातें!

मुख्य बातें

पर्थ टेस्ट में पहले दिन 19 विकेट गिरे।
मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लिए।
बेन स्टोक्स ने 5 विकेट निकाले।
यह एशेज के इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड है।
गेंदबाजों का दबदबा मैच पर प्रभाव डाल सकता है।

पर्थ, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशेज 2025-26 की शुरुआत शुक्रवार को हुई। इस ऐतिहासिक सीरीज का पहला मैच पर्थ में आयोजित किया जा रहा है। पर्थ टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ ऐसा किया है जो एशेज में पिछले 100 साल में नहीं हुआ।

पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में केवल 172 रन पर सिमट गई। इसके बाद दिन के खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने 9 विकेट 123 रन पर खो दिए। कुल मिलाकर पहले दिन 19 विकेट गिरे। एशेज के इतिहास में पिछले 100 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी भी टेस्ट के पहले दिन 19 विकेट गिरे हों।

इस ऐतिहासिक घटना में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की घातक गेंदबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट लिए और इंग्लैंड को 172 पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद स्टोक्स ने 6 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। स्टोक्स की वजह से ऑस्ट्रेलिया 123 पर अपने 9 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है। कुल 19 में से 12 विकेट स्टार्क और स्टोक्स ने निकाले हैं।

पर्थ स्टेडियम का भी यह रिकॉर्ड है। इससे पहले न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बल्कि किसी भी दो देशों के बीच हुए टेस्ट के पहले दिन 19 विकेट नहीं गिरे।

पर्थ टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का पूरी तरह से दबदबा दिखा। संभवतः गेंदबाजों का प्रभाव पूरे मैच में दिखेगा। टेस्ट का परिणाम तीसरे दिन आ सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय भी जोड़ती है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पर्थ टेस्ट में कितने विकेट गिरे?
पर्थ टेस्ट के पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे।
मिचेल स्टार्क ने कितने विकेट लिए?
मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवर में 7 विकेट लिए।
बेन स्टोक्स की गेंदबाजी का प्रदर्शन कैसा था?
बेन स्टोक्स ने 6 ओवर में 5 विकेट लिए।
इस रिकॉर्ड का महत्व क्या है?
यह एशेज के इतिहास में पिछले 100 वर्षों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
पर्थ टेस्ट का परिणाम कब आएगा?
टेस्ट का परिणाम तीसरे दिन आ सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले