11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 की नीलामी में मिली रिकॉर्ड कीमत से अमेठी में जश्न का माहौल है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 की नीलामी में मिली रिकॉर्ड कीमत से अमेठी में जश्न का माहौल है?

सारांश

आईपीएल 2026 की नीलामी में प्रशांत वीर ने अमेठी को गौरवान्वित किया है। उनके रिकॉर्ड कीमत पर सीएसके में शामिल होने से उनके गांव में जश्न का माहौल है। जानिए कैसे प्रशांत ने इस नीलामी में खड़ा किया नया कीर्तिमान।

मुख्य बातें

प्रशांत वीर ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड कीमत पर नीलामी में भाग लिया।
उनका गृह नगर अमेठी जश्न मना रहा है।
सीएसके ने उन्हें 14.20 करोड़ में खरीदा।
प्रशांत एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं।
उनकी प्रदर्शन क्षमता से सबको उम्मीदें हैं।

अमेठी, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को सऊदी अरब के अबू धाबी में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस बार नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन उभरे। ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीद कर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया। हालांकि, कैमरन ग्रीन से ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर की है।

प्रशांत वीर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उनके साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में कार्तिक शर्मा भी हैं। उन्हें भी प्रशांत के साथ ही सीएसके ने अपनी टीम में समान कीमत पर जोड़ा।

हम यहां प्रशांत की चर्चा करेंगे, जिनके रिकॉर्ड कीमत में सीएसके से जुड़ने के बाद उनके गृह नगर अमेठी में जश्न का माहौल है। उनके मुहल्ले में मिठाइयां बंट रही हैं।

प्रशांत वीर ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खुद को 30 लाख वाली कैटेगरी में पंजीकृत किया था। जब उनके लिए बोली की प्रक्रिया शुरू हुई, तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की होड़ लग गई।

सबसे पहले 30 लाख की बोली एलएसजी ने लगाई। इसके बाद एमआई ने 35 लाख की बोली लगाई, एलएसजी ने 40, और फिर एमआई ने 45 लाख की बोली लगाई। एलएसजी जब 1.20 करोड़ पर पहुंची, उसी समय सीएसके की एंट्री हुई। सीएसके ने प्रशांत के लिए 1.30 करोड़ से शुरुआत की। एलएसजी ने प्रशांत के लिए आखिरी बोली 4 करोड़ की लगाई। 4.40 करोड़ के साथ राजस्थान रॉयल्स ने एंट्री की। 6.40 करोड़ की आखिरी बोली आरआर ने प्रशांत के लिए लगाई। सीएसके डटी रही। इसी बीच एसआरएच की एंट्री हुई। सीएसके और एसआरएच के बीच प्रशांत वीर के लिए जोरदार जंग देखने को मिली। एसआरएच ने 14 करोड़ की आखिरी बोली लगाई। 14.20 करोड़ में सीएसके ने अंत में प्रशांत को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

प्रशांत वीर बाएं हाथ के स्पिनर हैं और बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं। अब तक 9 घरेलू टी20 मैचों में प्रशांत 167.16 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बना चुके हैं और 12 विकेट ले चुके हैं। सीएसके प्रशांत को जडेजा के विकल्प के रूप में देख रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश में गूंज रहा है। यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि उनके क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रशांत वीर ने कितने में नीलामी में भाग लिया?
प्रशांत वीर ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 30 लाख की कैटेगरी में पंजीकृत किया था।
प्रशांत वीर को किस टीम ने खरीदा?
प्रशांत वीर को सीएसके ने 14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
प्रशांत वीर का खेल प्रदर्शन कैसा रहा है?
प्रशांत ने 9 घरेलू टी20 मैचों में 112 रन बनाए हैं और 12 विकेट लिए हैं।
अमेठी में किस प्रकार का माहौल है?
प्रशांत की सफलता के बाद उनके गृह नगर अमेठी में जश्न का माहौल है।
प्रशांत को किस खिलाड़ी का विकल्प माना जा रहा है?
सीएसके प्रशांत वीर को जडेजा के विकल्प के रूप में देख रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले