20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आईपीएल 2026 नीलामी में वेंकटेश अय्यर को 16.75 करोड़ का नुकसान हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आईपीएल 2026 नीलामी में वेंकटेश अय्यर को 16.75 करोड़ का नुकसान हुआ?

सारांश

आईपीएल 2026 में वेंकटेश अय्यर को आरसीबी द्वारा खरीदा गया, लेकिन उन्हें 16.75 करोड़ का नुकसान हुआ। जानिए इस नीलामी के बारे में।

मुख्य बातें

वेंकटेश अय्यर अब आरसीबी के खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्हें पिछले साल केकेआर से 16.75 करोड़ का घाटा हुआ है।
केकेआर ने कैमरन ग्रीन को सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा।
अय्यर का अब तक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
आईपीएल की नीलामी में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है।

अबू धाबी, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर अब आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित नीलामी में आरसीबी ने अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया।

वेंकटेश अय्यर की बेस प्राइस 2 करोड़ थी, लेकिन आरसीबी ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा। अय्यर के लिए नीलामी की शुरुआत एलएसजी ने 2 करोड़ से की। इसके बाद जीटी ने 2.20 करोड़ की बोली लगाई। दोनों के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा में आरसीबी ने 3 करोड़ के साथ कदम रखा। केकेआर और आरसीबी के बीच अय्यर के लिए कड़ी प्रतियोगिता हुई, जिसमें केकेआर ने 6.80 करोड़ तक बोली लगाई, लेकिन आरसीबी ने 7 करोड़ में बाजी मार ली।

हालांकि, वेंकटेश अय्यर को 16.75 करोड़ का घाटा हुआ है, क्योंकि पिछले नीलामी में केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा था।

30 वर्षीय अय्यर 2021 से केकेआर का हिस्सा रहे हैं और यह उनका पहला मौका होगा जब वह आईपीएल में किसी अन्य टीम की जर्सी पहनेंगे।

अय्यर ने अब तक 61 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 1,468 रन बनाए हैं, और 3 विकेट लिए हैं।

केकेआर ने फिर से नीलामी में जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा, जिससे ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाने के बाद केकेआर को उनके जैसे तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत थी। यह देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन केकेआर की उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं।

26 वर्षीय कैमरन ग्रीन आईपीएल में पहले मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 707 रन बनाए हैं, और 16 विकेट हासिल किए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

अब नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह नीलामी खेल के लिए एक नया दृष्टिकोण पेश करती है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेंकटेश अय्यर को कितने में खरीदा गया?
वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा।
अय्यर को कितना नुकसान हुआ?
अय्यर को 16.75 करोड़ का घाटा हुआ है।
केकेआर ने अय्यर को पिछले साल कितने में खरीदा था?
पिछले साल केकेआर ने अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा था।
कैमरन ग्रीन को केकेआर ने कितने में खरीदा?
केकेआर ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा।
अय्यर ने अब तक कितने रन बनाए हैं?
अय्यर ने 1,468 रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले