इंडियन ओपन: 45.26 सेकंड में राजेश रमेश का स्वर्ण विजय, 400 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इंडियन ओपन: 45.26 सेकंड में राजेश रमेश का स्वर्ण विजय, 400 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड

सारांश

तमिलनाडु के राजेश रमेश ने इंडियन ओपन में 400 मीटर दौड़ में 45.26 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। यह प्रदर्शन उनके पिछले रिकॉर्ड से भी बेहतर है।

मुख्य बातें

राजेश रमेश ने 45.26 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता।
मनु टीएस का समय 45.96 सेकंड रहा।
महिलाओं की दौड़ में विथ्या रामराज ने 53.31 सेकंड का समय निकाला।

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। तमिलनाडु के 27 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय क्वार्टर-माइलर राजेश रमेश ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित इस सीजन के पहले मुकाबले में अपनी दबदबा स्थापित किया। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ में अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

केरल में आयोजित सातवीं इंडियन ओपन 400 मीटर प्रतियोगिता में 2026 में पुरुषों की 'रेस ए' में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान रमेश ने 45.26 सेकंड का समय दर्ज किया। यह समय उनके 2024 में बनाए गए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 45.54 सेकंड के रिकॉर्ड से भी बेहतर था। 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के बाद लगातार चोटों के कारण रमेश खेल से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने 2025 में शानदार वापसी करते हुए 45.75 सेकंड में रेस पूरी की, जो उस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

एनसीओई तिरुवनंतपुरम का प्रतिनिधित्व कर रहे मनु टीएस ने 'रेस ए' में 45.96 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय धावक अमोज जैकब ने 45.99 सेकंड के समय के साथ 'रेस सी' जीती और पुरुषों के वर्ग में कुल मिलाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की अंतिम दौड़ को तीन समूहों—ए, बी और सी में विभाजित किया गया था। वहीं, महिलाओं की अंतिम दौड़ दो श्रेणियों—ए और बी में आयोजित की गई थी।

तमिलनाडु की विथ्या रामराज ने 53.31 सेकंड के समय के साथ महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती। जेएसडब्ल्यू का प्रतिनिधित्व कर रहीं रशदीप कौर ने 53.62 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। विथ्या और रशदीप, दोनों ने ही 'ग्रुप ए' में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। कर्नाटक की विजय कुमारी जीके ने 53.55 सेकंड के समय के साथ 'रेस बी' जीती और उन्हें महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कुल मिलाकर तीसरा स्थान दिया गया। पुरुषों और महिलाओं, दोनों ही वर्गों में अंडर-20 और अंडर-18 समूहों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

ये हैं परिणाम

पुरुष: राजेश रमेश (तमिलनाडु) 45.26 सेकंड, मनु टीएस (एनसीओई, तिरुवनंतपुरम) 45.96 सेकंड, अमोज जैकब (दिल्ली) 45.99 सेकंड

पुरुष: अंडर-20: 400 मीटर: पीयूष राज (बिहार) 47.11 सेकंड, साहिल मलिक (उत्तराखंड) 47.28 सेकंड, और एडविन मैथ्यू (केरल) 47.65 सेकंड

पुरुष: अंडर-18: 400 मीटर: सैयद सबीर (कर्नाटक) 47.73 सेकंड, थानिश विजय गद्दाम (महाराष्ट्र) 48.17 सेकंड, हरिहरन आर (एनसीओई तिरुवनंतपुरम) 48.31 सेकंड

महिला: 400 मीटर: विथ्या रामराज (तमिलनाडु) 53.31 सेकंड, रशदीप कौर (जेएसडब्ल्यू) 53.62 सेकंड, विजय कुमारी जीके (कर्नाटक) 53.55 सेकंड

महिला: अंडर-20: 400 मीटर: रेशमा (उत्तर प्रदेश) 54.84 सेकंड, ईशा राजेश जादव (महाराष्ट्र) 55.46 सेकंड, धरणी ए (तमिलनाडु) 55.63 सेकंड

महिला: अंडर-18: कशिश भगत (महाराष्ट्र) 56.46 सेकंड, नेथरा एम (तमिलनाडु) 59.54 सेकंड, चौधरी आशाबेन (गुजरात) 59.62 सेकंड.

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजेश रमेश ने कितने समय में 400 मीटर दौड़ पूरी की?
राजेश रमेश ने 400 मीटर दौड़ 45.26 सेकंड में पूरी की।
इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर कौन था?
दूसरे स्थान पर मनु टीएस रहे, जिन्होंने 45.96 सेकंड का समय निकाला।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले