26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजशाही वॉरियर्स ने सिलहट टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजशाही वॉरियर्स ने सिलहट टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

राजशाही वॉरियर्स ने 12 रन से सिलहट टाइटंस को हराकर BPL 2025-26 के फाइनल में प्रवेश किया। क्या वे चट्टोग्राम रॉयल्स को मात देकर खिताब जीतेंगे? जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

राजशाही वॉरियर्स ने सिलहट टाइटंस को 12 रन से हराया।
फाइनल में उनका सामना चट्टोग्राम रॉयल्स से होगा।
बिनुरा फर्नांडो ने 4 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता।
परवेज हुसैन इमोन ने 48 रन बनाए।
यह मैच बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

ढाका, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। राजशाही वॉरियर्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के क्वालीफायर-2 में सिलहट टाइटंस को 12 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है, जहाँ उनका मुकाबला 23 जनवरी को चट्टोग्राम रॉयल्स के साथ होगा।

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजशाही वॉरियर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इस टीम को साहिबजादा फरहान और तंजीद हसन ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4.4 ओवर में 41 रन जोड़े।

फरहान ने 21 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तंजीद ने केन विलियमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 21 रन जोड़े। तंजीद ने 15 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

टीम ने 80 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से विलियमसन ने जेम्स नीशम के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 50 गेंदों में 77 रन जोड़े, जिससे टीम ने एक मजबूत स्कोर की ओर बढ़ने का रास्ता बनाया।

नीशम ने 26 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विलियमसन ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 45 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से सलमान इरशाद ने 3 विकेट लिए, जबकि नसूम अहमद और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में सिलहट टाइटंस निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने 48 रन बनाए, जबकि सैम बिलिंग्स ने 37 रन की पारी खेली।

यह टीम 7 रन पर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहाँ से परवेज हुसैन इमोन ने सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 68 रन की साझेदारी की, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं रही।

विपक्षी टीम से बिनुरा फर्नांडो ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसने उन्हें फाइनल में पहुँचाया। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल और रणनीति का परिचय दिया। यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीपीएल 2025-26 का फाइनल कब है?
फाइनल मुकाबला 23 जनवरी को चट्टोग्राम रॉयल्स के खिलाफ होगा।
राजशाही वॉरियर्स ने कितने रन से जीत हासिल की?
राजशाही वॉरियर्स ने सिलहट टाइटंस को 12 रन से हराया।
इस मैच के 'प्लेयर ऑफ द मैच' कौन थे?
बिनुरा फर्नांडो को 4 विकेट लेने के कारण 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
सिलहट टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
परवेज हुसैन इमोन ने सिलहट टाइटंस के लिए 48 रन बनाए।
राजशाही वॉरियर्स का अगला मुकाबला किससे होगा?
राजशाही वॉरियर्स का अगला मुकाबला चट्टोग्राम रॉयल्स के खिलाफ होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले