10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिलहट टाइटंस ने 'लो स्कोरिंग' मैच में नोआखली एक्सप्रेस को 6 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिलहट टाइटंस ने 'लो स्कोरिंग' मैच में नोआखली एक्सप्रेस को 6 विकेट से हराया?

सारांश

सिलहट टाइटंस ने बीपीएल 2025-26 के 13वें मैच में नोआखली एक्सप्रेस को 6 विकेट से हराकर अंकतालिका में तीसरा स्थान पाया। जानें इस मैच में कौन से खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन और क्या रही पूरी कहानी!

मुख्य बातें

नासूम अहमद ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
सिलहट टाइटंस ने 8.4 ओवर में जीत हासिल की।
नोआखली एक्सप्रेस की बल्लेबाजी कमजोर रही।
मैच ने टाइटंस को अंकतालिका में तीसरा स्थान दिलाया।
अगले मैच में दोनों टीमें जीत के लिए प्रयासरत रहेंगी।

सिलहट, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सिलहट टाइटंस ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 13वें मैच में नोआखली एक्सप्रेस को 6 विकेट से पराजित किया। सीजन का तीसरा मुकाबला जीतकर टाइटंस ने अंकतालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि लगातार चौथी हार के साथ नोआखली एक्सप्रेस सबसे नीचले स्थान पर है।

इस मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नोआखली एक्सप्रेस 14.2 ओवरों में केवल 61 रन पर सिमट गई।

इस टीम के लिए हबीबुर रहमान सोहन ने सौम्य सरकार के साथ पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 24 रन जोड़े। सौम्य सरकार महज 6 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई।

महिदुल इस्लाम अंकोन ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि हबीबुर रहमान ने 18 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका।

विपक्षी टीम के लिए नासूम अहमद ने 4 ओवरों में मात्र 7 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद आमिर, खलील अहमद, अजमतुल्लाह उमरजई और मेहदी हसन ने 1-1 विकेट निकाला।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिलहट टाइटंस ने केवल 8.4 ओवरों में जीत दर्ज की। टीम ने 1 रन पर परवेज हुसैन (1) का विकेट खो दिया था। यहां से जाकिर हसन ने तौफीक खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की, जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई। हालांकि, जीत के निकट पहुंचकर टाइटंस ने कुछ विकेट गंवा दिए।

तौफीक खान ने 18 गेंदों में 7 चौकों के साथ 32 रन बनाये, जबकि जाकिर हसन ने 23 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से जाकिर खान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि बिलाल शमी ने 1 विकेट हासिल किया।

सिलहट टाइटंस अपना अगला मैच 6 जनवरी को चटोग्राम रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि नोआखली एक्सप्रेस 6 जनवरी को ढाका कैपिटल्स का सामना करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर उनके बल्लेबाजी क्रम में। यह खेल बांग्लादेश क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है, और हमें उम्मीद है कि दोनों टीमें आगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिलहट टाइटंस ने इस मैच में कितने विकेट से जीत हासिल की?
सिलहट टाइटंस ने नोआखली एक्सप्रेस को 6 विकेट से हराया।
इस मैच का मुख्य बॉलर कौन था?
इस मैच में नासूम अहमद ने 4 ओवर में 7 रन देकर 5 विकेट लिए।
सिलहट टाइटंस का अगला मैच कब है?
सिलहट टाइटंस का अगला मैच 6 जनवरी को चटोग्राम रॉयल्स के खिलाफ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले