12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीपीएल में नोआखली एक्सप्रेस को मिली लगातार पांचवीं हार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीपीएल में नोआखली एक्सप्रेस को मिली लगातार पांचवीं हार?

सारांश

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका कैपिटल्स की शानदार जीत पर नजर। नोआखली एक्सप्रेस की लगातार हार से उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। क्या यह टीम सुधार कर पाएगी?

मुख्य बातें

नोआखली एक्सप्रेस ने 133 रन बनाकर कमजोर स्कोर किया।
ढाका कैपिटल्स ने 14.1 ओवर में जीत हासिल की।
नासिर हुसैन ने नाबाद 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

सिलहट, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ढाका कैपिटल्स ने नोआखली एक्सप्रेस के खिलाफ बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 15वें मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की। इस सीजन में 5 मुकाबले खेल चुकी नोआखली एक्सप्रेस को यह लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी है।

बुधवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में नोआखली एक्सप्रेस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 133 रन ही बना पाई।

टीम को पहले ही 7 रन पर सौम्य सरकार (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 40 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए, जिसमें माज सदाकात का योगदान 24 रन रहा।

कप्तान हैदर अली ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 61 गेंदों में 91 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। हैदर ने 36 गेंदों में 1 छक्का और 3 चौके47 रन बनाए, जबकि नबी ने 33 गेंदों में नाबाद 42 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में ढाका कैपिटल्स ने केवल 14.1 ओवरों में जीत हासिल की। उन्होंने पहले 14 के स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज (0) और अब्दुल्ला अल मामुन (1) का विकेट खो दिया।

फिर नासिर हुसैन ने इरफान सुकुर के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की। इरफान ने 12 रन का योगदान देकर आउट हो गए।

नासिर ने इमाद हुसैन के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। नासिर ने 50 गेंदों में 2 छक्कों और 14 चौकों के साथ नाबाद 90 रन बनाए, जबकि इमाद ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। विपक्षी टीम से हसन महमूद ने 2 विकेट निकाले। जहीर खान ने 1 विकेट हासिल किया।

ढाका कैपिटल्स ने 5 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर है, जबकि नोआखली एक्सप्रेस लगातार पांचवे मुकाबले में हार के साथ सबसे निचले स्थान पर है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोआखली एक्सप्रेस की हार का मुख्य कारण क्या था?
नोआखली एक्सप्रेस की हार का मुख्य कारण उनके बल्लेबाजों का कमजोर प्रदर्शन था, जिन्होंने निर्धारित ओवरों में केवल 133 रन बनाए।
ढाका कैपिटल्स की जीत में कौन से खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
ढाका कैपिटल्स की जीत में नासिर हुसैन ने नाबाद 90 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बीपीएल 2025-26 में नोआखली एक्सप्रेस का प्रदर्शन कैसा रहा है?
नोआखली एक्सप्रेस इस सीजन में 5 मुकाबले खेलकर लगातार 5 हार झेल चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले