क्या ढाका कैपिटल्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की?
सारांश
मुख्य बातें
सिलहट, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ढाका कैपिटल्स ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के तीसरे मुकाबले में जीत हासिल की। इस टीम ने शनिवार को राजशाही वॉरियर्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज कर अपना खाता खोला।
हालांकि, इस मुकाबले के तुरंत पहले ढाका कैपिटल्स को एक गंभीर झटका लगा। टीम के सहायक कोच महबूब अली जकी मैच शुरू होने से कुछ मिनट पहले मैदान पर गिर गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस दुखद घटना के बावजूद, टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
राजशाही वॉरियर्स ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए। पहले ओवर में ही साहिबजादा फरहान (0) का विकेट गिर गया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने तंजीद हसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। तंजीद 20 रन बनाकर आउट हुए।
शांतो ने यासिर अली के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। कप्तान शांतो ने 28 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि यासिर ने 13 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, मुशफिकुर रहीम ने 24 रन, और मोहम्मद नवाज ने 26 रन बनाए।
विपक्षी टीम से इमाद वसीम ने सबसे अधिक 3 विकेट प्राप्त किए, जबकि नासिर हुसैन ने 2 विकेट हासिल किए। सलमान मिर्जा, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में, ढाका कैपिटल्स ने 18.5 ओवर में जीत हासिल की। अब्दुल्ला अल मामून ने 39 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाए, जबकि नासिर हुसैन ने 19 रन और शब्बीर रहमान ने नाबाद 21 रन जोड़े।
राजशाही वॉरियर्स के लिए मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट लिए, जबकि तंजीम हसन और संदीप लामिछाने को 1-1 सफलता मिली।