3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जहांगीर-कॉक्स की शानदार पारी ने दुबई कैपिटल्स को टॉप 4 में पहुंचाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जहांगीर-कॉक्स की शानदार पारी ने दुबई कैपिटल्स को टॉप 4 में पहुंचाया?

सारांश

दुबई कैपिटल्स ने इंटरनेशनल लीग टी20 के 27वें मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ यह जीत उन्हें शीर्ष 4 में पहुंचाती है। जॉर्डन कॉक्स और शायन जहांगीर की बेहतरीन पारियों ने मैच का रुख बदल दिया। जानिए इस मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

दुबई कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
जॉर्डन कॉक्स ने नाबाद 61 रन बनाए।
शारजाह वॉरियर्स ने 134 रन बनाए।
कैपिटल्स ने शीर्ष 4 में स्थान बनाया।
अगला मैच 27 दिसंबर को होगा।

दुबई, 24 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। दुबई कैपिटल्स ने इंटरनेशनल लीग टी20 के 27वें मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। इस टीम ने बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी जीत के साथ कैपिटल्स ने शीर्ष 4 में स्थान बना लिया है।

मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी शारजाह वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए।

मोनांक पटेल ने जॉनसन चार्ल्स के साथ मिलकर 4.3 ओवर में 34 रन की साझेदारी की। मोनांक ने 13 गेंदों में 1 छक्का और 3 चौके लगाते हुए 24 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

इस दौरान चार्ल्स ने सिकंदर रजा के साथ चौथे विकेट के लिए 21 गेंदों में 23 रन जोड़े। रजा 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 46 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 2 चौके शामिल थे।

विपक्षी टीम की ओर से हैदर अली और वकार सलामखेल ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा, डेविड विली, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में दुबई कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में जीत हासिल की। टीम ने 17 के स्कोर पर सेदिकुल्लाह अटल (7) का विकेट गंवाया। उसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने शायन जहांगीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़ते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुँचाया।

जहांगीर ने 39 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। उनके पवेलियन लौटने के बाद जॉर्डन कॉक्स ने मोर्चा संभाला।

जॉर्डन कॉक्स ने 50 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 5 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। उनकी पारी में 1 छक्का और 6 चौके शामिल थे।

विपक्षी टीम की ओर से सिकंदर रजा ने 2 विकेट निकाले, जबकि तस्कीन अहमद और हरमीत सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

दुबई कैपिटल्स का अगला मैच 27 दिसंबर को एमआई एमिरेट्स के खिलाफ होगा, जबकि शारजाह वॉरियर्स 26 दिसंबर को डेजर्ट वाइपर्स से भिड़ेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टी20 प्रारूप में टीम की स्थिरता और क्षमता को भी दर्शाया। क्रिकेट के इस रोमांचक प्रारूप में हर मैच महत्वपूर्ण होता है। इस प्रकार की जीतें एक टीम को आगे बढ़ने और प्रतियोगिता में बने रहने में मदद करती हैं।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुबई कैपिटल्स ने कब जीत दर्ज की?
दुबई कैपिटल्स ने 24 दिसंबर को शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ जीत दर्ज की।
जॉर्डन कॉक्स ने कितने रन बनाए?
जॉर्डन कॉक्स ने 50 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली।
दुबई कैपिटल्स का अगला मुकाबला कब है?
दुबई कैपिटल्स का अगला मुकाबला 27 दिसंबर को एमआई एमिरेट्स के खिलाफ होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले