30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया?

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2026 में 7 विकेट से जीत हासिल की है। लिजेली ली की धुआंधार पारी ने टीम को पहली जीत दिलाई। क्या यह जीत कैपिटल्स के लिए एक नया अध्याय खोलती है?

मुख्य बातें

दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार जीत हासिल की।
लिजेली ली ने 67 रन की बेहतरीन पारी खेली।
यूपी वॉरियर्स को तीसरी गेंद पर ही पहला झटका लगा।
कप्तान मेग लैनिंग का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
दिल्ली कैपिटल्स अब चौथे स्थान पर है।

नवी मुंबई, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेली ली की शानदार पारी के आधार पर विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ कैपिटल्स ने अपने खाते में पहली जीत जोड़ी है।

बुधवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम को शुरूआती झटका तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज किरण (0) के रूप में लगा, जिसके कारण टीम का खाता भी नहीं खुल सका।

कप्तान मेग लैनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की। लिचफील्ड ने 27 रन बनाकर विकेट गंवाया, फिर लैनिंग ने हरलीन देओल के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े।

लैनिंग ने 38 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से 54 रन बनाये, जबकि हरलीन ने 36 गेंदों में 47 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गईं। यूपी वॉरियर्स के लिए मैरिजेन कैप और शेफाली वर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त, नंदिनी शर्मा, स्नेह राणा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट निकाला।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेली ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी।

दोनों खिलाड़ियों ने 11.3 ओवरों में 94 रनों की साझेदारी की। शेफाली ने 32 गेंदों में 6 चौकों के साथ 36 रन बनाये, जबकि ली ने 44 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौकों के साथ 67 रन बनाए।

लौरा वोल्वार्ड्ट ने नाबाद 25 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि आशा जॉय ने 1 विकेट निकाला।

दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में से एक मैच जीतकर चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि यूपी वॉरियर्स तीनों प्रारंभिक मैच हारकर पांचवें स्थान पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

उन्होंने यूपी वॉरियर्स को हराकर साबित किया है कि वह इस प्रतियोगिता में गंभीरता से भूमिका निभा सकती हैं।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में कौन सा खिलाड़ी मुख्य भूमिका में था?
लिजेली ली ने अपनी धमाकेदार पारी से दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यूपी वॉरियर्स ने कितने रन बनाए?
यूपी वॉरियर्स ने 154 रन बनाए, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच कब है?
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच जल्द ही निर्धारित किया जाएगा, जिसमें उनकी जीत की लय को बनाए रखने की उम्मीद है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले