30 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डब्ल्यूपीएल में फोएबे लिचफील्ड की मेहनत बेकार हो गई? गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डब्ल्यूपीएल में फोएबे लिचफील्ड की मेहनत बेकार हो गई? गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराया

सारांश

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को मात देकर डब्ल्यूपीएल 2026 में जीत की शानदार शुरुआत की। इस रोमांचक मैच में फोएबे लिचफील्ड की शानदार पारी भी बेकार गई। जानें मैच की सभी महत्वपूर्ण बातें और खिलाड़ियों की प्रदर्शन की जानकारी।

मुख्य बातें

गुजरात जायंट्स ने शानदार शुरुआत की।
फोएबे लिचफील्ड का प्रदर्शन प्रशंसा के योग्य था।
कप्तान एश्ले गार्डनर ने महत्वपूर्ण रन बनाए।
यूपी वॉरियर्स ने भी कड़ी चुनौती पेश की।
सोफी एक्लेस्टोन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

नवी मुंबई, 10 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात जायंट्स ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ 4.2 ओवर में 41 रन की साझेदारी की।

मूनी ने 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डिवाइन ने 20 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 38 रन का योगदान दिया।

गुजरात जायंट्स 55 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 103 रन की साझेदारी की, जिससे टीम 158 के स्कोर तक पहुंच गई।

अनुष्का ने 30 गेंदों में 7 चौकों के साथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि गार्डनर ने 41 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा, जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन का योगदान दिया।

विपक्षी टीम से सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि शिखा पांडे और डिएंड्रा डॉटिन ने 1-1 विकेट निकाला।

यूपी वॉरियर्स ने जवाब में 8 विकेट खोकर 197 रन बनाए। फोएबे लिचफील्ड और मेग लैनिंग ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। कप्तान लैनिंग 30 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लिचफील्ड ने 78 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, श्वेता सेहरावत ने 25 रन और आशा शोभना ने नाबाद 27 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

विपक्षी टीम से रेणुका ठाकुर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 1-1 विकेट निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यूपी वॉरियर्स की कोशिशें भी प्रशंसा के योग्य हैं। ऐसे मैच दर्शकों को क्रिकेट के प्रति और भी अधिक उत्साहित करते हैं।
RashtraPress
30 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुजरात जायंट्स ने कितने रन से जीत हासिल की?
गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हराया।
फोएबे लिचफील्ड ने कितने रन बनाए?
फोएबे लिचफील्ड ने 78 रन का योगदान दिया।
इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट लिए।
गुजरात जायंट्स का स्कोर क्या था?
गुजरात जायंट्स ने 207 रन बनाए।
यूपी वॉरियर्स का अंतिम स्कोर क्या था?
यूपी वॉरियर्स ने 197 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले