30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जॉर्जिया-भारती की तूफानी पारी ने गुजरात जायंट्स को 193 रन के लक्ष्य के लिए सक्षम किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जॉर्जिया-भारती की तूफानी पारी ने गुजरात जायंट्स को 193 रन के लक्ष्य के लिए सक्षम किया?

सारांश

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 193 रन का लक्ष्य दिया। जानिए इस मैच में जॉर्जिया और भारती की शानदार बल्लेबाजी ने कैसे खेल को मोड़ दिया।

मुख्य बातें

गुजरात जायंट्स ने 192 रन बनाए।
जॉर्जिया वेयरहैम और भारती फुलमाली ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में शबनीम इस्माइल ने 1 विकेट लिया।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने अच्छा प्रदर्शन किया।
यह मैच महिला क्रिकेट में एक नया मानक स्थापित करता है।

नवी मुंबई, 13 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया है।

मुंबई इंडियंस ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ 16 गेंदों में 22 रन की साझेदारी की। सोफी 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, इसके बाद कनिका आहूजा ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 42 रन जुटाए। बेथ मूनी 26 गेंदों में 1 चौका और 3 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद कनिका आहूजा ने एश्ले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाए। कप्तान गार्डनर ने 11 गेंदों में 4 चौकों के साथ 20 रन जोड़े, जबकि कनिका 18 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

टीम 99 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। तभी जॉर्जिया वेयरहैम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आयुषी सोनी के साथ 37 रन की साझेदारी की। सोनी 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। इसके बाद जॉर्जिया ने भारती फुलमाली के साथ 24 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारती ने 15 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 36 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया ने 33 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 43 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से शबनीम इस्माइल, हेली मैथ्यूज, निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वशिष्ठ के साथ मैच में उतरी हैं।

वहीं, एशले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, जॉर्जिया वेयरहेम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को शामिल किया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित किया। महिला क्रिकेट में यह बदलाव महत्वपूर्ण है और इसे सभी को समर्थन देना चाहिए।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई इंडियंस ने कितने रन का लक्ष्य दिया?
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 193 रन का लक्ष्य दिया।
जॉर्जिया वेयरहैम ने कितने रन बनाए?
जॉर्जिया ने 33 गेंदों में 43 रन बनाए।
कौन सी टीम ने टॉस जीता?
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले