क्या आरसीबी ने श्रेयंका पाटिल के 'पंजा' से गुजरात जायंट्स को हराकर जीत की 'हैट्रिक' लगाई?

Click to start listening
क्या आरसीबी ने श्रेयंका पाटिल के 'पंजा' से गुजरात जायंट्स को हराकर जीत की 'हैट्रिक' लगाई?

सारांश

आरसीबी ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराया। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। जानें इस रोमांचक मुकाबले के मुख्य क्षणों के बारे में।

Key Takeaways

  • आरसीबी ने 32 रन से जीत हासिल की।
  • श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
  • गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई।
  • आरसीबी की जीत ने उन्हें पॉइंट्स टेबल में मजबूती दी।
  • ऋचा घोष और राधा यादव की साझेदारी ने मैच को पलटा।

नवी मुंबई, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का 9वां मुकाबला अपने नाम किया। इस टीम ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराया।

जीत की हैट्रिक के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं, 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर है।

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए।

आरसीबी की टीम 5.3 ओवरों में 43 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ऋचा घोष ने राधा यादव के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 गेंदों में 105 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।

ऋचा घोष 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि राधा यादव ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। नादिन डी क्लार्क ने 12 गेंदों में 26 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से सोफी डिवाइन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि काशवी गौतम ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में गुजरात जायंट्स 18.5 ओवरों में महज 150 रन पर सिमट गई। बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। सोफी 8 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मूनी ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली।

टीम 70 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से काशवी गौतम ने भारती फुलमाली के साथ छठे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन काशवी (18) के आउट होते ही जायंट्स फिर से लड़खड़ा गई।

भारती 20 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि तनुजा कंवर ने 13 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से श्रेयंका पाटिल ने 3.5 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। लॉरेन बेल ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Point of View

NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को कितने रन से हराया?
आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराया।
इस मैच में आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन किसने बनाए?
आरसीबी के लिए राधा यादव ने 66 रन बनाए।
गुजरात जायंट्स की तरफ से सबसे अधिक विकेट किसने लिए?
गुजरात जायंट्स की तरफ से सोफी डिवाइन ने 3 विकेट लिए।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया।
आरसीबी की जीत का क्या महत्व है?
आरसीबी की यह जीत उन्हें प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचा देती है।
Nation Press