8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: रवींद्र जडेजा ने बनाई नई उपलब्धि, बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: रवींद्र जडेजा ने बनाई नई उपलब्धि, बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी

सारांश

आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा ने 4000 रन और 200 विकेट का अनोखा कारनामा किया। जानें, इस मैच की खास बातें और जडेजा की उपलब्धि।

मुख्य बातें

रवींद्र जडेजा ने टी20 में 4000 रन पूरे किए।
दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने, जिन्होंने 200 विकेट भी लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन।
आरसीबी का मजबूत स्कोर, लेकिन RR ने चुनौती दी।
जडेजा का गेंदबाजी प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरआर के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

जडेजा ने इस मैच में टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए। इसके साथ ही, वह टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल हार्दिक पांड्या द्वारा हासिल की गई थी। जडेजा इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और रोमारियो शेफर्ड का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया।

आरसीबी द्वारा निर्धारित 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत कमजोर रही, जिसमें यशस्वी जायसवाल केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। 15 वर्षीय वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन बनाते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव के इस प्रदर्शन के आगे आरसीबी के गेंदबाज बेबस नजर आए। वहीं, जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन शिमरोन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान रियान पराग भी केवल 3 रन ही बना सके।

इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 22 रनों का योगदान दिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार रहा।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रवींद्र जडेजा ने कितने रन बनाए?
रवींद्र जडेजा ने इस मैच में टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए।
जडेजा की इस उपलब्धि में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
जडेजा के अलावा यह उपलब्धि केवल हार्दिक पांड्या ने भी हासिल की है।
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की।
आरसीबी ने कितने रन बनाए?
आरसीबी ने 20 ओवर में 201 रन बनाए।
मैच का नतीजा क्या था?
मैच का नतीजा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की पारी जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले