29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: जडेजा 15 रन बनाते ही बनेगा दूसरा भारतीय खिलाड़ी, हासिल करेगा अद्भुत मुकाम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: जडेजा 15 रन बनाते ही बनेगा दूसरा भारतीय खिलाड़ी, हासिल करेगा अद्भुत मुकाम

सारांश

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में होगा, जहाँ रवींद्र जडेजा के पास 15 रन बनाते ही 4000 टी20 रन पूरे करने का अनूठा अवसर है। क्या वह इस उपलब्धि को हासिल कर पाएंगे?

मुख्य बातें

जडेजा 15 रन बनाते ही टी20 में 4000 रन पूरे करेंगे।
हार्दिक पांड्या के बाद जडेजा दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं।
जडेजा के पास आईपीएल में 170 विकेट हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा को चेन्नई से ट्रेड किया है।
दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में रवींद्र जडेजा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा अवसर है। यदि जडेजा 15 रन बनाते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे।

भारत की ओर से टी20 प्रारूप में 4000 रन और 200 विकेट लेने का कारनामा अब तक सिर्फ हार्दिक पांड्या ने ही किया है। यदि जडेजा चेन्नई के खिलाफ 15 रन बनाने में सफल रहे, तो वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा ने अब तक खेले गए 346 टी20 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से 3985 रन बनाएं हैं और इस समय उनके नाम 235 विकेट हैं।

जडेजा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया है। जडेजा का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने इस लीग में अब तक 254 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से 3260 रन बनाएं हैं। इसके अलावा, जडेजा ने आईपीएल में 5 अर्धशतक और 170 विकेट भी हासिल किए हैं।

वर्तमान में जडेजा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। यदि वह चेन्नई के खिलाफ एक विकेट लेते हैं, तो वह इस सूची में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ देंगे, जिनके नाम 170 विकेट हैं।

आईपीएल 2025 में, जडेजा ने 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 8.56 की इकोनॉमी से 10 विकेट चटकाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 16 में चेन्नई ने जीत हासिल की है और 15 में राजस्थान ने।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह न केवल उनके करियर के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात होगी।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जडेजा कितने टी20 मैच खेल चुके हैं?
जडेजा ने अब तक कुल 346 टी20 मैच खेले हैं।
जडेजा के पास कौन सी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है?
जडेजा 15 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे।
राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा को किस टीम से ट्रेड किया है?
राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया है।
जडेजा ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
जडेजा ने आईपीएल में 170 विकेट लिए हैं।
जडेजा का स्ट्राइक रेट क्या है?
जडेजा का टी20 में स्ट्राइक रेट 130 है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले