9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के लिए राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं खतरा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के लिए राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं खतरा

सारांश

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच में आरआर के 5 खिलाड़ी एमआई के लिए गंभीर चुनौती पेश कर सकते हैं। जानें कौन हैं ये खिलाड़ी।

मुख्य बातें

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ियों का फॉर्म महत्वपूर्ण है।
मुंबई इंडियंस को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।
आरआर ने पहले दो मैचों में जीत हासिल की है।
खिलाड़ियों की रणनीति और प्रदर्शन मैच का परिणाम तय कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) से होने जा रहा है। आरआर ने इस सीजन में अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एमआई को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में आरआर के ये 5 खिलाड़ी एमआई के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने केवल 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन बनाए। उनकी पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर 15 वर्षीय बल्लेबाज क्रीज पर टिकते हैं, तो आरआर एक बड़ा स्कोर बना सकता है।

यशस्वी जायसवाल: वैभव के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में 55 रन बनाने का शानदार कारनामा किया। आईपीएल 2026 में यशस्वी की बल्लेबाजी में आक्रामकता और सूझबूझ दोनों नजर आई हैं, जिससे वह एमआई के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।

ध्रुव जुरेल: गुजरात टाइटंस के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। जुरेल ने केवल 42 गेंदों में 75 रन बनाए। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ पारी को संवारने की क्षमता भी है। जुरेल का नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना उन्हें और भी बेहतर बनाता है।

रवि बिश्नोई: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने अपने आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। उनकी घूमती गेंदें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकती हैं। विकेट निकालने के साथ, बिश्नोई मध्य ओवर्स में रनों पर नियंत्रण भी रख सकते हैं। इस सीजन में उनके पास 5 विकेट हैं, जिससे वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अब तक खेले गए 2 मैचों में अपनी छाप छोड़ी है। आर्चर की गेंदबाजी में रफ्तार और सही लाइन व लेंथ दिखी है, जो मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को शुरुआत में ही चुनौती दे सकती है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आर्चर ने 19वें ओवर में केवल 4 रन देकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का यह मैच कब होगा?
यह मैच 7 अप्रैल 2026 को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
राजस्थान रॉयल्स की कौन-कौन से खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं?
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रवि बिश्नोई और जोफ्रा आर्चर महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए खतरा कौन है?
राजस्थान रॉयल्स के युवा और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खतरा बन सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स की संभावनाएं क्या हैं?
अगर आरआर के खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी जीत की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले