आईपीएल 2026: आरआर के लिए एमआई की चुनौती, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Click to start listening
आईपीएल 2026: आरआर के लिए एमआई की चुनौती, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

सारांश

आईपीएल 2026 का 13वां मैच आज गुवाहाटी में आरआर और एमआई के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला हमेशा से दिलचस्प होता है। इस बार कौन जीतेगा, जानिए इस लेख में!

Key Takeaways

  • आईपीएल 2026 में आरआर और एमआई के बीच मुकाबला आज होगा।
  • दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड में एमआई का पलड़ा भारी है।
  • राजस्थान ने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है।
  • मुंबई को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
  • गुवाहाटी का स्टेडियम रोमांचक मुकाबलों का गवाह रहा है।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगा। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं।

अब तक राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मैच खेले हैं। इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है, जबकि 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है।

शुरुआती दो मुकाबलों में राजस्थान के लिए सब कुछ सही रहा है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी है, जबकि नंबर तीन पर खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने पिछले मुकाबले में 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर से भी इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे की जोड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रभावी साबित हुई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आर्चर और तुषार ने मिलकर आखिरी 2 ओवर में शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। नांद्रे बर्गर भी किफायती रहते हुए विकेट निकालने में सफल रहे हैं।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराने के बाद मुंबई इंडियंस को अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। हालांकि, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन और शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। दिल्ली कैपिटल्स ने 163 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर गेंद से काफी किफायती रहे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 41 रन खर्च किए। वहीं, मयंक मारकंडे और कॉर्बिन बॉश भी महंगे साबित हुए थे।

Point of View

यह कहा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स ने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है, जबकि मुंबई इंडियंस को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है। खेल का यह मुकाबला निश्चित रूप से दर्शकों को रोमांचित करेगा।
NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल 2026 में आरआर और एमआई के बीच मुकाबला कब होगा?
आईपीएल 2026 का मुकाबला आरआर और एमआई के बीच 6 अप्रैल को गुवाहाटी में होगा।
आरआर और एमआई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या है?
अब तक आरआर और एमआई के बीच 31 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 16 में एमआई ने जीत हासिल की है और 14 में आरआर ने।
इस मैच में कौन से खिलाड़ी प्रमुख होंगे?
आरआर के लिए ध्रुव जुरेल और गेंदबाज जोफ्रा आर्चर महत्वपूर्ण होंगे, जबकि एमआई के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर नजर होगी।
गुवाहाटी का क्रिकेट स्टेडियम कहाँ स्थित है?
गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम असम राज्य में स्थित है।
आईपीएल 2026 में आरआर की स्थिति क्या है?
आईपीएल 2026 में आरआर ने अपनी शुरुआत लगातार दो जीत से की है।
Nation Press