आईपीएल 2026: बारिश के बाद जायसवाल और सूर्यवंशी ने दिखाया दम, आरआर ने 11 ओवर में बनाए 150 रन
सारांश
मुख्य बातें
गुवाहाटी, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को केवल 11 ओवरों में 151 रन का लक्ष्य दिया है। यह मैच मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
बारिश के कारण टॉस 9 बजकर 55 मिनट पर हुआ। इस मुकाबले में 9-9 ओवरों की कटौती की गई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे।
यशस्वी जायसवाल ने आरआर को जोरदार शुरुआत दी। उन्होंने पहले ही ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 4 चौके और 1 छक्का (कुल 22 रन) मारा। जायसवाल ने सूर्यवंशी के साथ मिलकर केवल 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल, जिन्होंने सिर्फ 4 रन ही बनाए। जुरेल 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की।
रियान पराग ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर योगदान दिया। उसके बाद, जायसवाल ने शिमरोन हेटमायर के साथ 13 गेंदों में 29 रन की अविजित साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 11 ओवरों के अंत में 150/3 हो गया। जायसवाल ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 6 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए गजनफर ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट अपने नाम किया।
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह शामिल थे।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम में रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा शामिल हैं।