आईपीएल 2026: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला, जानें पिच और मौसम की स्थिति
सारांश
Key Takeaways
- गुवाहाटी में मैच के दौरान पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है।
- राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में सभी मैचों में जीत हासिल की है।
- मौसम की स्थिति रविवार को अनुकूल रहने की उम्मीद है।
- मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
- बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा है।
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टक्कर मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगी। यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस सीजन में, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक दोनों मैचों में शानदार जीत प्राप्त की है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां पर आमतौर पर बड़े स्कोर बनते हैं और चौके-छक्कों की बौछार होती है। पहले पारी का औसत स्कोर 160 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन तक पहुंचता है।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 16 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान ने 14 मैचों में सफलता पाई है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग की कप्तानी में पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया था। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने केवल 24 रन देकर एक विकेट लिया।
तुषार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में 11 रनों को बचाते हुए टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि स्पिन में रवि बिश्नोई ने 41 रन देकर 4 विकेट निकाले।
वहीं, मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एमआई के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 162 रन बना सके। रोहित शर्मा (35) और सूर्यकुमार यादव (51) के अलावा अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। गेंदबाजी में दीपक चाहर, बुमराह और मिचेल सैंटनर ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शार्दुल ठाकुर और मयंक मारकंडे की गेंदबाजी महंगी साबित हुई।