आईपीएल 2026: बारिश ने प्रभावित किया मैच, आरआर ने एमआई को 27 रन से हराया
सारांश
Key Takeaways
- राजस्थान रॉयल्स ने लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा।
- बारिश ने मैच के स्वरूप को प्रभावित किया।
- यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
- मुंबई इंडियंस के लिए यह हार चिंता का विषय है।
- खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने खेल का परिणाम निर्धारित किया।
गुवाहाटी, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 27 रन से हराया। इस जीत के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी की है और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जो कि वे सातवें पायदान पर हैं।
बारिश की वजह से मैच की पहली गेंद रात 10:10 बजे फेंकी गई और 9-9 ओवरों की कटौती की गई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की।
वैभव ने 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाए और आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल महज 2 रन ही बना सके।
आरआर ने 84 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन जोड़े। रियान ने 10 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाए। इसके बाद जायसवाल ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे टीम 150/3 के स्कोर तक पहुंची।
जायसवाल ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि हेटमायर ने 7 गेंदों में 6 रन बनाए। विपक्षी टीम के गजनफर ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया।
इसके जवाब में, मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन बनाए। इस टीम ने अपनी पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रायन रिकलटन (8) का विकेट खो दिया। उस समय टीम ने केवल 10 रन बनाए थे। इसके बाद रोहित शर्मा (5) ने सूर्यकुमार यादव (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जोड़े।
यह टीम लगातार विकेट खोती रही। आलम यह रहा कि 46 के स्कोर तक उसके 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद शेरफन रदरफोर्ड ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी की। लेकिन साझेदारी टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई। नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी टीम से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 सफलता मिली।