10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू मैच में जलवा, एचआरएच ने आरआर की जीत को रोका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू मैच में जलवा, एचआरएच ने आरआर की जीत को रोका

सारांश

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर उनकी जीत की लकीर को तोड़ दिया। प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। जानें खिलाड़ी और मैच की खास बातें।

मुख्य बातें

प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 216 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स केवल 159 रन पर आउट हुई।
ईशान किशन ने 91 रन बनाए।
आरआर की चार मैचों की जीत की लकीर टूटी।

हैदराबाद, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराया। इसी के साथ आरआर की लगातार चार जीत का सिलसिला भी समाप्त हो गया।

हालांकि, आरआर ने 5 में से 1 मुकाबला गंवाया, फिर भी वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है, जबकि एसआरएच ने 5 में से 2 मैच जीतकर चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। मैच की पहली गेंद पर ही टीम ने अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया, लेकिन ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।

ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद, ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ 39 गेंदों में 88 रन की साझेदारी की। कप्तान ईशान ने 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन का योगदान दिया, जबकि क्लासेन ने 40 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 24 रन की नाबाद पारी खेली।

रविवार के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट चटकाए।

जवाब में, राजस्थान रॉयल्स 19 ओवरों में केवल 159 रन पर सिमट गई। डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर आरआर को संकट में डाल दिया। दूसरे ओवर में टीम ने यशस्वी जायसवाल (1) का विकेट भी खो दिया। अगली गेंद पर कप्तान रियान पराग (0) भी आउट हो गए।

सच यह है कि टीम ने 3 ओवरों में महज 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी की, लेकिन 127 पर यह साझेदारी टूट गई।

फरेरा ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन बनाए, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 45 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने 25 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, ईशान मलिंगा ने 2 विकेट प्राप्त किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स की चार जीत की लकीर को तोड़कर अपनी स्थिति को मजबूत किया। प्रफुल्ल हिंगे का शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि नई प्रतिभाएँ भी खेल के मैदान में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रफुल्ल हिंगे ने कितने विकेट लिए?
प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में 34 रन देकर 4 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर क्या था?
राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में केवल 159 रन बनाए।
आईपीएल 2026 का यह मैच कब खेला गया था?
यह मैच 13 अप्रैल 2026 को खेला गया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने कितने रन से जीत हासिल की?
सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से जीत हासिल की।
ईशान किशन ने कितने रन बनाए?
ईशान किशन ने 91 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले