18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: कप्तान ईशान ने शतक से किया चूक, एसआरएच ने आरआर को दिया 217 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: कप्तान ईशान ने शतक से किया चूक, एसआरएच ने आरआर को दिया 217 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

सारांश

आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान ईशान किशन अपने शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में रखा। जानें इस मैच की सभी महत्वपूर्ण बातें!

मुख्य बातें

ईशान किशन ने 91 रन की शानदार पारी खेली।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 217 रन का लक्ष्य रखा।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की।
ईशान किशन अपने शतक से चूक गए।
राजस्थान रॉयल्स टेबल में पहले स्थान पर है।

हैदराबाद, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य निर्धारित किया।

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इसके जवाब में, एसआरएच ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए।

मैच की पहली गेंद पर ही एसआरएच को अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा, जो बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद, कप्तान ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। हेड ने 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन बनाए। इसके बाद, ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

कप्तान ईशान किशन अपने दूसरे आईपीएल शतक से महज 9 रन दूर रह गए, उन्होंने 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 91 रन बनाए। कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद, नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन (40 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन और सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े।

नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों में 4 छक्कों के साथ 28 रन बनाए जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के सहारे नाबाद 24 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट हासिल किए।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने पहले चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 4 में से 3 मैच हारकर सातवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि एसआरएच को अपने प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैच में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए?
कप्तान ईशान किशन ने 91 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल था?
यशस्वी जयसवाल , ध्रुव जुरेल , रियान पराग आदि शामिल थे।
मैच का टॉस किसने जीता?
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता।
इस मैच में कितने विकेट गिरे?
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोए।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
राजस्थान रॉयल्स ने पहले चार मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले