आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला: आरसीबी और एसआरएच के बीच होगा रोमांचक टकराव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला: आरसीबी और एसआरएच के बीच होगा रोमांचक टकराव

सारांश

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहले मैच में आरसीबी और एसआरएच आमने-सामने होंगे। जानिए पिछले मुकाबले का हाल!

मुख्य बातें

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को होगा।
आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला रोमांचक होगा।
पिछले सीजन की विजेता आरसीबी का हौसला बुलंद है।
एसआरएच ने हाल के सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी पिछले सीजन की विजेता रही थी।

आरसीबी और एसआरएच ने 2017 में भी सीजन का पहला मुकाबला खेला था, जिसमें एसआरएच ने 35 रन से जीत हासिल की थी।

यह मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में हुआ था। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने युवराज सिंह के 27 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बनाए 62 रन, मोइसेस हेनरिक्स के 37 गेंदों पर बनाए 52 रन और शिखर धवन के 31 गेंदों पर बनाए 40 रन की मदद से 4 विकेट पर 207 रन बनाए।

आरसीबी के लिए टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, चहल और बिन्नी ने 1-1 विकेट लिया।

208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19.4 ओवर में 172 पर सिमट गई और 35 रन से हार गई। आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इसके अलावा, केदार जाधव ने 31 और ट्रेविस हेड ने 30 रन की पारी खेली।

एसआरएच के लिए आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीपक हुड्डा और बिपुल शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

एसआरएच ने उस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई थी, जबकि आरसीबी टॉप 4 से बाहर रही थी।

दोनों टीमों के बीच 2016 का फाइनल खेला गया था जिसमें एसआरएच विजेता रही थी।

यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में बाजी आरसीबी या एसआरएच किसके हाथ लगती है। पिछला सीजन जीतने के बाद आरसीबी का हौसला बुलंद है, वहीं एसआरएच ने भी पिछले 2 सीजन में अपने खेल से फैंस को रोमांचित किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल फैंस के लिए रोमांचक होगा, बल्कि दोनों टीमों के लिए भी महत्वपूर्ण है। पिछले प्रदर्शन को देखते हुए, आरसीबी का हौसला बुलंद है जबकि एसआरएच ने हाल के सीजन में बेहतरीन खेल दिखाया है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च 2026 को होगा।
पहला मुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा?
पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा।
आरसीबी और एसआरएच के बीच पिछले मैच का क्या परिणाम था?
आरसीबी और एसआरएच के बीच 2017 में हुए पहले मुकाबले में एसआरएच ने 35 रन से जीत हासिल की थी।
आरसीबी किस सीजन की विजेता रही थी?
आरसीबी पिछले सीजन की विजेता रही थी।
क्या एसआरएच ने पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई थी?
हाँ, एसआरएच ने पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले