आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच, युवराज की यादगार पारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच, युवराज की यादगार पारी

सारांश

आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच होगा। जानिए 2017 में हुआ पहला मुकाबला और युवराज सिंह की शानदार पारी के बारे में।

मुख्य बातें

आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा।
युवराज सिंह ने 2017 के मैच में 62 रन बनाए थे।
आरसीबी पिछले सीजन की विजेता है।
एसआरएच ने 2017 में आरसीबी को हराया था।
दोनों टीमें पिछले सीजन में मजबूत प्रदर्शन कर चुकी हैं।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों की योजना को जारी कर दिया है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी पिछले सीजन की विजेता रही थी।

आरसीबी और एसआरएच ने 2017 में भी सीजन का पहला मैच खेला था, जिसमें एसआरएच ने 35 रन से जीत हासिल की थी।

यह मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में हुआ था। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह के 27 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों के साथ बनाए 62 रन, मोइसेस हेनरिक्स के 37 गेंदों पर बनाए 52 रन और शिखर धवन के 31 गेंदों पर बनाए 40 रन की मदद से 4 विकेट पर 207 रन बनाएं।

आरसीबी के लिए टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, चहल और बिन्नी ने 1-1 विकेट लिया।

208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी 19.4 ओवर में 172 पर सिमट गई और 35 रन से हार गई। आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। इसके अलावा, केदार जाधव ने 31 और ट्रेविस हेड ने 30 रन की पारी खेली।

एसआरएच के लिए आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीपक हुड्डा और बिपुल शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किए।

एसआरएच उस सीजन प्लेऑफ में पहुंची थी, जबकि आरसीबी टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई थी।

दोनों टीमों के बीच 2016 का फाइनल भी खेला गया था, जिसमें एसआरएच ने जीत हासिल की थी।

अब देखना होगा कि आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी या एसआरएच की टीम बाजी मारती है। पिछले सीजन की जीत के बाद आरसीबी का आत्मविश्वास ऊँचा है, जबकि एसआरएच ने भी पिछले 2 सीजन में अपने खेल से फैंस को काफी रोमांचित किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें आरसीबी और एसआरएच की प्रतियोगिता को दर्शाया गया है। पिछले सीजन की विजेता आरसीबी और मजबूत एसआरएच के बीच इस मैच का रोमांच देखने लायक होगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का पहला मैच कब होगा?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को होगा।
आरसीबी और एसआरएच के बीच पिछला मुकाबला कब हुआ था?
आरसीबी और एसआरएच के बीच पिछला मुकाबला 2017 में हुआ था।
युवराज सिंह ने 2017 के मुकाबले में कितने रन बनाए थे?
युवराज सिंह ने 2017 के मुकाबले में 27 गेंदों पर 62 रन बनाए थे।
आरसीबी ने पिछले आईपीएल में क्या प्रदर्शन किया?
आरसीबी पिछले आईपीएल में विजेता रही थी।
एसआरएच का प्रदर्शन पिछले सीजन में कैसा रहा?
एसआरएच ने पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले