19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सीएसके के खिलाफ किया सबसे बड़ा स्कोर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सीएसके के खिलाफ किया सबसे बड़ा स्कोर

सारांश

आईपीएल 2026 में एसआरएच ने सीएसके के खिलाफ एक नयी ऊँचाइयों को छू लिया है। उन्होंने 194 रन बनाकर 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए इस धमाकेदार मैच की खास बातें!

मुख्य बातें

एसआरएच ने 194 रन बनाकर 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी ने टीम को मजबूती दी।
सीएसके की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
दिलशान मदुशंका का टीम में शामिल होना एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
यह मैच दर्शकों के लिए रोमांच से भरा था।

हैदराबाद, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

यह एसआरएच का सीएसके के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, उन्होंने 2015 में इसी मैदान पर 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। एसआरएच की शानदार शुरुआत हुई, जहां ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 75 रन जोड़े। अभिषेक ने मात्र 22 गेंदों में 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। हेड ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए। ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा और 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। अनिकेत वर्मा बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने। नीतीश कुमार रेड्डी को भी ओवरटन ने 12 रनों पर पवेलियन भेज दिया। साहिल अरोड़ा ने 13 रनों का योगदान दिया, जबकि लियाम लिविंगस्टन ने 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया। शिवांग कुमार ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए।

सीएसके की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 3 ओवर में केवल 22 रन खर्च किए और 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। मुकेश चौधरी ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले। गुरजपनीत सिंह ने 34 रन देकर एक विकेट लिया। अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। हर्ष दुबे की जगह पर टीम में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। वहीं, सीएसके ने चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके खलील अहमद के स्थान पर मुकेश चौधरी को मौका दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित करता है। यह जीत क्रिकेट के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक नई उम्मीद जगाती है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में एसआरएच का सबसे बड़ा स्कोर क्या है?
आईपीएल 2026 में एसआरएच ने सीएसके के खिलाफ 194 रन का स्कोर बनाया है, जो उनका सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।
सीएसके की ओर से सबसे अच्छा गेंदबाज कौन था?
सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।
इस मैच में किस खिलाड़ी ने पहली बार खेला?
इस मैच में दिलशान मदुशंका को एसआरएच की टीम में शामिल किया गया है।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले