आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की शानदार बल्लेबाजी, CSK के खिलाफ SRH ने बनाए 194 रन

Click to start listening
आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की शानदार बल्लेबाजी, CSK के खिलाफ SRH ने बनाए 194 रन

सारांश

आईपीएल 2026 में आज का मैच SRH और CSK के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहा है। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन का योगदान विशेष रहा।

Key Takeaways

  • अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
  • हेनरिक क्लासेन ने भी 59 रन बनाए।
  • SRH ने 194 रन का लक्ष्य रखा।
  • सीएसके की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन शानदार रहा।
  • हेड और किशन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

हैदराबाद, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 27वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाये।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने शानदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मात्र 5.5 ओवर में 75 रन जोड़ लिए। अभिषेक ने आक्रामक खेल दिखाते हुए केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की सहायता से 59 रन बनाए। हालांकि, हेड लय में नहीं दिखे और 20 गेंदों पर केवल 23 रन ही बना सके। कप्तान ईशान किशन को मुकेश चौधरी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

अनिकेत वर्मा भी 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को जेमी ओवरटन ने 12 रनों पर मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच करवाया। हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

साहिल अरोड़ा ने 13 रन और शिवांग कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट लिए। जेमी ओवरटन ने भी एसआरएच के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मुकेश चौधरी ने 2 और गुरजपनीत सिंह ने 1 विकेट लिया।

इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। वहीं, सीएसके ने भी एक बदलाव किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई ने चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए खलील अहमद की जगह मुकेश चौधरी को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हैं: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सालिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, और ईशान मलिंगा

चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, और गुरजपनीत सिंह के साथ मैदान पर उतरी है।

Point of View

जबकि **सीएसके** की गेंदबाजी ने भी कड़ी चुनौती पेश की। इस मैच का परिणाम दोनों टीमों की रणनीति और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
NationPress
22/04/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल 2026 में SRH का प्रदर्शन कैसा रहा?
SRH ने आईपीएल 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर आज के मुकाबले में 194 रन बनाकर।
क्या अभिषेक शर्मा का अर्धशतक महत्वपूर्ण था?
हां, अभिषेक शर्मा का अर्धशतक SRH की पारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा।
सीएसके की गेंदबाजी में कौन सा खिलाड़ी प्रमुख था?
सीएसके की गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए।
इस मैच का स्थान कहाँ है?
यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।
हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन कैसा रहा?
हेनरिक क्लासेन ने भी 59 रन बनाकर SRH के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Nation Press