28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: एसआरएच ने सीएसके को 10 रनों से हराकर बनाई जीत का सिलसिला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: एसआरएच ने सीएसके को 10 रनों से हराकर बनाई जीत का सिलसिला

सारांश

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 27वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराकर एक और शानदार जीत दर्ज की। ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार की गेंदबाजी ने CSK के बल्लेबाजों को रोक दिया। जानिए इस रोमांचक मैच की सभी खास बातें।

मुख्य बातें

ईशान मलिंगा का शानदार प्रदर्शन: 3 विकेट 29 रन में।
अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।
सीएसके की बल्लेबाजी में सुधार की आवश्यकता।
यह एसआरएच की तीसरी जीत है।
मैच में कुल 8 विकेट गिरे।

हैदराबाद, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 27वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 10 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 184 रन बना सकी। यह एसआरएच की इस सीजन की तीसरी जीत है।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन बल्ले से कुछ विशेष नहीं कर सके और 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। ऋतुराज 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, म्हात्रे ने 30 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। मैथ्यू शॉर्ट ने 34 रनों का योगदान दिया। सरफराज खान अच्छी शुरुआत का लाभ उठाने में असफल रहे और 19 गेंदों में 25 रन बनाकर ईशान मलिंगा के हाथों आउट हुए।

डेवाल्ड ब्रेविस को शिवांग कुमार ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसी तरह, शिवम दुबे को 21 रनों पर साकिब हुसैन ने क्लीन बोल्ड किया। जेमी ओवरटन ने 15 गेंदों में 16 रन बनाकर प्रफुल्ले हिंगा का शिकार बने। अंशुल कंबोज 8 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एसआरएच के लिए ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट निकाले। शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। हेड 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन बिना खाता खोले मुकेश चौधरी का शिकार बने। हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

अनिकेत वर्मा 2 रन ही बना सके, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 और सलिल अरोड़ा ने 13 रन बनाए। लिविंगस्टन 1 रन ही बना पाए, जबकि शिवांग कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सीएसके के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट लिए। मुकेश चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए। यह सीएसके की इस सीजन के छठे मैच में चौथी हार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

CSK को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाए।
ईशान मलिंगा ने कितने विकेट लिए?
ईशान मलिंगा ने 3 विकेट लिए।
सीएसके की हार का मुख्य कारण क्या था?
सीएसके की बल्लेबाजी कमजोर रही, जिससे वे लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।
एसआरएच की यह सीजन की कितनीवीं जीत है?
यह एसआरएच की इस सीजन की तीसरी जीत है।
क्या यह मैच रोमांचक था?
हां, यह मैच काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने अच्छा मनोरंजन किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले